लुधियाना में चाबी-पाना बनाने वाली फैक्ट्री में जहरीली गैस के हिसाब से तीन की मौत, कई गंभीर
मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल

सत्य खबर राष्ट्रीय
Major accident in Ludhiana : लुधियाना के आरके रोड स्थित एक फैक्टरी में सोमवार को पाना-चाबी (टूल) निर्माता फैक्टरी में सीवरेज से जहरीली गैस का रिसाव होने से सीवर की सफाई करने आए पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की जान चली गई। गैस रिसाव के बाद फैक्टरी परिसर में भगदड़ मच गई। गैस की चपेट में आने से कई अन्य मजदूर बेहोश हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस सहित विभिन्न टीमें वहां पहुंच गई और राहत कार्य शुरु करवाया।

हालांकि पहले यह माना गया था कि जहरीली गैस का रिसाव फैक्ट्री के किसी सिलेंडर से हुआ है लेकिन बाद में पता चला कि यह रिसाव किसी सिलेंडर से नहीं बल्कि फैक्ट्री में जमा होने वाली गाद से हुआ है।
संभलने का माैका तक नहीं मिला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्टरी में रोजाना की तरह उत्पादन का काम सामान्य रूप से चल रहा था। सीवरेज की गाद निकालने के लिए लोगों को बाहर से बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि सीवर का ढक्कन खोलते ही गैस निकली और माैके पर ही पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की माैत हो गई।
जहरीली गैस पूरे परिसर में फैल गई। गैस का असर इतना तीखा और घातक था कि काम कर रहे मजदूरों को संभलने या बाहर भागने का मौका तक नहीं मिला। आंखों में असहनीय जलन और सांस लेने में तकलीफ के कारण कई कर्मचारी मौके पर ही निढाल होकर गिर पड़े।
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की शिनाख्त माना और उनके बेटे अमित के रूप में हुई है। जबकि तीसरे मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी है। अमित अपने पीछे एक साल की मासूम बेटी, पत्नी, दो बहनें और एक छोटे भाई को रोता-बिलखता छोड़ गया है। घर के दो मुख्य कमाने वाले सदस्यों की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जांच में जुटा प्रशासन, कारणों की तलाश
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में इस बात को देख रही है कि इस मामले में किसकी लापरवाही है अगर किसी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
3 साल पहले भी हुआ था एक अन्य फैक्ट्री में हादसा
3 साल पहले 29 अप्रैल को लुधियाना के ग्यासपुरा में एक इसी प्रकार की फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से 11 लोगों की जान चली गई थी।
#LudhianaIncident #ToxicGasLeak #FactoryAccident #SafetyFirst #PublicHealth #EmergencyResponse #IndustrialSafety #ChemicalExposure #WorkplaceHazard #HealthCrisis #LudhianaNews #CommunityAlert #TragicEvent #CriticalCondition #EnvironmentalSafety #GasLeakAwareness #FirstResponders #AccidentInvestigation #HealthEmergency #LudhianaUpdates