ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा के 10 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट

सोमवार से मौसम होगा साफ, 4 जून से फिर बारिश की संभावना

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 9.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। स्थिति यह है कि अंबाला में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि तीन-चार दिन पहले तक न्यूनतम तापमान भी प्रदेश के कई इलाकों में इससे ज्यादा दर्ज किया जा रहा था। प्रदेश में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

सबसे पहले सरकारी बिल्डिंगों में लगेंगे प्री-पेड स्मार्ट मीटर

हरियाणा में राजस्थान से आनी वाली दक्षिण पश्चिम हवाओं से तीन दिन से मौसम बिगड़ा हुआ है। शनिवार को 10 जिलों पंचकूला, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, हिसार, हांसी, जींद, सोनीपत, सिरसा और फरीदाबाद में तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। वहीं नारनौल व आसपास के इलाकों में धूल भरी हवाएं चलीं।
मौसम विभाग ने आज भी 10 जिलों कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और नूंह में आंधी, तूफान, बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से हरियाणा में मौसम साफ होने लगेगा और इस दौरान मौसम में गर्मी भी बढ़ेगी। अभी हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है और इसे सामान्य तक पहुंचने में तीन से चार दिन लग सकते हैं।

4 जून को फिर से बिगड़ेगा मौसम : एक्सपर्ट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 4 जून के पास एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके प्रभाव से हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

एक बच्चे की दर्द भरी पीड़ा ने शुरू करवाई हरिहर योजना

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के लिए अभी करीब एक महीना से ज्यादा समय का इंतजार करना होगा। मानसून एक जुलाई के बाद प्रवेश करता है। इस बार मानसून में देरी से यह एक सप्ताह लेट हरियाणा में दस्तक दे सकता है।

उत्तरी भारत में मानसून-पूर्व बारिश जारी, किसानों को राहत

पंजाब, हरियाणा सहित उत्तरी भारत के कई राज्यों में मानसून-पूर्व बारिश लगातार जारी है। तेज़ आंधी और बारिश से मौसम सुहावना हो गया है तथा लोगों को गर्मी से राहत मिली है। किसान खरीफ फसलों की तैयारी में जुटे हैं। लगातार बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे बुवाई के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना जताई है।

दिन का पारा 8.9 डिग्री तक लुढ़का

सेल टैक्स विभाग के दो कर्मचारी और एक पशु चिकित्सा रिश्वत लेते गिरफ्तार

झमाझम बारिश के कारण हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले 1.7 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन का पारा सामान्य से 8.9 डिग्री नीचे चला गया। अंबाला में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। फरीदाबाद 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे राज्य में सबसे गर्म इलाका रिकॉर्ड किया गया। रोहतक में अधिकतम तापमान 33.5, हिसार में 36.9, करनाल और सिरसा में 34.0, नारनौल, पलवल, रेवाड़ी और रोहतक में 33.5, गुरुग्राम में 36.4, झज्जर में 34.6, जींद में 35.2, नूंह में 34.3, चरखी दादरी में 35.4, सोनीपत में 36.2 और यमुनानगर में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

तेज ठंडी हवाओं और बारिश के चलते राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में भी 1.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जो अब सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। हरियाणा के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सिरसा में 27.0, अंबाला में 26.6, हिसार में 23.2, करनाल में 24.9, नारनौल में 22.0, रोहतक में 21.8, भिवानी में 25.5, सिरसा में 27.0, चरखी दादरी में 22.8, फरीदाबाद में 24.7, गुरुग्राम में 21.5, झज्जर में 23.4, जींद में 23.7, नूंह में 22.4, पलवल में 21.8, रेवाड़ी में 21.0, सोनीपत में 23.8 और यमुनानगर में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के कारण लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button