ताजा समाचार

बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर को समर्पित रहा गुरूवार का दिन

Satyakhabarindia

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहर के आजाद नगर क्षेत्र में माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था द्वारा आयोजित बाबा साहेब की 131वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों को डा.अंबेडकर के जीवन वृतांत से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा शोषित व वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर को वे नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका तप, दूरदृष्टि, महान व्यक्तित्व व समर्पण सदैव हर वर्ग के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था को सामाजिक कार्यों में निभाई जा रही जिम्मेवारी के तहत दस लाख रूपए का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने संस्था की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।
 

संगीत निर्देशक से गैंगस्टर बने राव इंद्रजीत दुबई पुलिस ने गिरफ्तार

महान दार्शनिक थे बाबा साहेब : डा.बनवारी लाल
कार्यक्रम में हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा.बनवारी लाल ने कहा कि बाबा साहेब उच्च कोटि के दार्शनिक, समाज सुधारक, शिक्षाविद और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के बल ही महान देश को महान संविधान देने का चुनौतिपूर्ण कार्य किया। उन्होंने संस्था द्वारा इस प्रकार के आयोजन करने के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण व युवा शक्ति को नई राह दिखाने में यह कार्यक्रम प्रेरणदायक रहते हैं। उन्होंने संस्था को पांच लाख रूपए का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा भी की।

 

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

डा.भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने उपरांत नमन करते केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

वाल्मीकि चौक का किया शिलान्यास, धर्मशाला का किया उद्घाटन :
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहर में वाल्मीकि चौक का शिलान्यास किया और वाल्मीकि धर्मशाला का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार संत महात्माओं के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ रही है और संत महात्माओं की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाते हुए समाज में सार्थक संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आपसी सौहार्द के साथ विकासात्मक गतिविधियों में भागीदार बनें।

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button