ताजा समाचार

Toll Tax : टोल टैक्स पर इतनी देर रुकने पर नहीं देना होगा टोल टैक्स, जानें क्या है पूरी खबर

Satyakhabarindia

Toll Tax : जब बात नेशनल हाइवे (National Highway) पर गाड़ी दौड़ाने की आती है तो टोल टैक्स (Toll Tax) हर किसी की जेब पर सीधा असर डालता है। चाहे कार वाला हो या ट्रक ड्राइवर हर किसी की नजर टोल प्लाजा (Toll Plaza) की लाइन पर होती है और खासकर उस 10 सेकंड के नियम पर जिसने सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से खूब बवाल मचा रखा है।

अब ज़रा गौर से सुनिए! NHAI (National Highway Authority of India) ने अब साफ कर दिया है कि वो पुराना वाला नियम जिसमें 10 सेकंड से ज़्यादा इंतजार करने पर टोल टैक्स माफ हो जाता था अब नहीं चलेगा। जी हां अब चाहे आप 10 सेकंड रुके हों या 100 मीटर लंबी लाइन में खड़े हों टोल टैक्स देना ही पड़ेगा।

पहले क्या था नियम?

साल 2021 में NHAI ने एक आदेश जारी किया था कि अगर किसी टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लाइन 100 मीटर से ज़्यादा लंबी है तो उस लाइन के बाद आने वाली गाड़ियों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। इसके पीछे मकसद था कि लोग ज्यादा देर तक लाइन में ना फंसे और टोल प्लाजा पर ट्रैफिक फ्लो बना रहे।

साथ ही ऐसा भी कहा गया था कि अगर कोई गाड़ी टोल प्लाजा पार करने में 10 सेकंड से ज़्यादा वक्त लेती है तो उससे टोल नहीं लिया जाएगा। ये नियम खासकर उन प्लाजा के लिए लागू थे जो 2021 के बाद बनाए गए थे।

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

बीते कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे (Facebook) (Instagram) और (X) पर कई वीडियो वायरल हो गए जिसमें लोग टोल प्लाजा पर बहस करते नजर आ रहे हैं। गाड़ी वाले भाई लोग 10 सेकंड का टाइमर चलाकर टोल कर्मियों से झगड़ते दिखे। कहीं-कहीं तो पुलिस बुलाने की नौबत भी आ गई।

अब छूट नहीं मिलेगी

अब जो नया नियम आया है उसके मुताबिक टोल प्लाजा पर चाहे 10 सेकंड का टाइम हो या 100 मीटर की लाइन – अब कोई छूट नहीं मिलेगी। सबको अपना टोल टैक्स देना ही पड़ेगा।

NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुराने नियम की वजह से लोगों में बहुत भ्रम की स्थिति बन गई थी। कुछ लोग पुराने नियम की जानकारी लेकर आते थे तो कुछ को नया पता ही नहीं होता था। ऐसे में टोल प्लाजा पर स्टाफ को रोज झगड़े झेलने पड़ते थे।

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

यही नहीं कई लोग तो जानबूझकर अपनी गाड़ी धीरे चलाते ताकि 10 सेकंड का टाइम निकाल सकें और फ्री में निकल जाएं।

टोल प्लाजा का असली मकसद क्या?

असल में टोल टैक्स का मकसद है कि हाइवे के रख-रखाव और मैनेजमेंट के लिए पैसे इकट्ठा हो सकें। जब लोग टोल नहीं देंगे तो सड़कों की हालत खराब होगी और फिर वही गड्ढों वाली कहानी शुरू हो जाएगी।

इसीलिए NHAI ने यह सख्त कदम उठाया है कि अब किसी भी हाल में छूट नहीं मिलेगी। चाहे ट्रैफिक जाम हो या 10 सेकंड से ऊपर इंतजार – टोल देना ही होगा।

Fastag से फिर भी मिलेगा फायदा

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

अब आप सोच रहे होंगे कि फिर Fastag रखने का क्या फायदा? तो जनाब Fastag से गाड़ी को बिना रुके निकलने का फायदा तो मिलेगा ही। लेकिन अगर ट्रैफिक की वजह से देरी हो रही है तो उसमें भी अब कोई रियायत नहीं मिलेगी।

NHAI का कहना है कि आने वाले समय में टोल प्लाजा पर और ज्यादा डिजिटल ऑटोमेशन किया जाएगा जिससे ट्रैफिक कम से कम रुके और सब कुछ smooth तरीके से चले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button