क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

पूर्व डीजीपी की बढ़ेंगी मुश्किलें! बेटे की मौत के मामले में पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा व रजिया सुल्ताना के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR

पूर्व डीजीपी की बढ़ेंगी मुश्किलें! बेटे की मौत के मामले में पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा व रजिया सुल्ताना के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR

Satyakhabarindia

डीजीपी मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी। केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। हरियाणा सरकार ने सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। पुलिस आज केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपेगी। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने अकील अख्तर हत्या मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला पूर्व पंजाब डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री रज़िया सुल्ताना, अकील की पत्नी और बहन के खिलाफ दर्ज किया गया है।

 

सीबीआई प्रवक्ता ने गत देर रात जारी बयान में बताया कि, “सीबीआई ने 6 नवंबर को अक़ील अख्तर हत्याकांड में एफआईआर दर्ज की है। यह मामला उन आरोपों पर आधारित है कि अक़ील अख्तर, जो पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पंजाब की पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री रजिया सुल्ताना के पुत्र थे, 16 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।” एफआईआर में मुस्तफा, रजिया सुल्ताना, अख्तर की पत्नी और बहन को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या और आपराधिक साजिश से जुड़ी धाराओं के तहत नामजद किया गया है।

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

 

सीबीआई के अनुसार, मृतक अक़ील अख्तर ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में अक़ील ने दावा किया था कि उन्होंने अपनी पत्नी और पिता के बीच “अवैध संबंध” का पता लगाया है। उन्होंने यह भी कहा था कि पूरा परिवार जिसमें उनकी मां और बहन भी शामिल हैं उन्हें मारने या किसी झूठे मामले में फंसाने की साजिश रच रहा है।

 

केजरीवाल सिसोदिया के बाद अब दुर्गेश पाठक का भी अदालत से अलग होने का फैसला
केजरीवाल सिसोदिया के बाद अब दुर्गेश पाठक का भी अदालत से अलग होने का फैसला

इस मामले की शुरुआती जांच पंचकूला पुलिस ने की थी, लेकिन बाद में हरियाणा सरकार ने इसे सीबीआई को सौंप दिया। जांच एजेंसी अब सभी पहलुओं से मामले की तहकीकात कर रही है, जिसमें अक़ील की मौत के हालात और परिवारिक विवाद की भूमिका की जांच शामिल है।

 

बता दें कि 16 अक्टूबर की देर रात पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-4 स्थित उनकी कोठी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार ने बताया था कि दवाइयों की ओवरडोज की वजह से मौत हुई। सहारनपुर में अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद एक वीडियो सामने आया था। यह वीडियो 27 अगस्त का बताया गया था।

गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ यूपी की विकास यात्रा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ यूपी की विकास यात्रा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button