ताजा समाचारवायरलहरियाणा

नौकरियों में बाहरी लोगों के चयन के खिलाफ युवा कांग्रेस उतरेगी सड़क पर

युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने पंचकूला प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष से की मुलाकात

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

हरियाणा में आज भी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Congress Agitation : हरियाणा युवा कांग्रेस ने 17 फरवरी को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ऑफिस के सामने बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन नेतृत्व रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब करेंगे व अंबाला के सांसद वरुण मुलाना समेत प्रदेश के कई विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्य रूप में शामिल होंगे। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया कहते हैं कि बीजेपी सरकार की युवा विरोधी रोजगार नीतियों ने हरियाणा के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।
उन्होंने कहा कि ग्रुप ए और ग्रुप बी नौकरियों में बाहरियों का चयन किया जा रहा है। 35 प्रतिशत न्यूनतम अंक की शर्त लगाकर बड़ी संख्या में सीटें खाली छोड़ी जा रही हैं और रिजर्वेशन व्यवस्था पर प्रहार किया जा रहा है। कटारिया ने कहा कि एचपीएससी और एचएसएससी की भर्ती प्रक्रियाएं सालों तक कोर्ट में फंसी रहती हैं, जिससे युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाती। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले बीजेपी ने सीईटी क्वालिफाइड उम्मीदवारों को हर महीने 9000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन आज तक युवाओं को एक पैसा नहीं मिला।
युवा कांग्रेस प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह से खिलवाड़ नहीं होने देगी और भाजपा सरकार व हरियाणा लोक सेवा आयोग की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन 17 फरवरी को एचपीएससी कार्यालय के सामने किया जाएगा। कटारिया ने कहा कि युवा कांग्रेस की मुख्य मांगों में 35 प्रतिशत न्यूनतम अंक की शर्त खत्म करना, एचपीएससी एग्जाम्स में हरियाणा जीके की वेटेज कम से कम 20 प्रतिशत करना, हर साल भर्ती कैलेंडर जारी करना, सीईटी क्वालिफाइड युवाओं को 9000 रुपये देना, भर्ती विवादों के लिए विशेषज्ञ लीगल सेल बनाना और खाली पदों को पुनः विज्ञापित कर भरना शामिल है।
कटारिया ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने युवाओं की मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन पूरे हरियाणा में तेज किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि 17 फरवरी को पंचकूला पहुंचकर बीजेपी सरकार की रोजगार विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हों।
इससे पहले युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी। इस प्रदर्शन को लेकर निशित कटारिया ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। खरगे और राहुल गांधी को उन्होंने युवक कांग्रेस की राज्य में चल रही गतिविधियों व सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा संचालित किए जाने वाले आंदोलन की पूरी जानकारी दी।
कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी को निशित कटारिया ने बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा बाहरी युवाओं का चयन किए जाने व राज्य के युवाओं की अनदेखी करने से उनमें निराशा बढ़ रही है। वर्षों के इंतजार के बाद पीजीटी कंप्यूटर साइंस के 1711 पदों की भर्ती का रिजल्ट आया तो सिर्फ 39 युवा ही पास किए गए। बाकी सभी को अयोग्य ठहरा दिया गया। हरियाणा पावर यूटिलिटीज में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती में 214 अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया जिसमें से केवल 29 हरियाणा के थे। निशित कटारिया ने कहा कि सिविल जज के चयन में 110 में से 60 बाहर के रहे, जबकि सिंचाई विभाग में 49 में से 28 हरियाणा से बाहर के उम्मीदवार थे। एसडीओ इलेक्ट्रिकल में 69 बाहर के रहे और केवल दो ही हरियाणा के थे।
इसी प्रकार टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में लेक्चरर में 153 में से 106 बाहरी उम्मीदवार चयनित हुए। डीएससी वर्ग के साथ बड़ा अन्याय करते हुए 60 रिजर्व सीटों में केवल एक का चयन किया गया। इन सभी मुद्दों को लेकर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पंचकूला में आंदोलन किया जाएगा।

 

आज 4 अप्रैल 2026 का पंचांग और राशिफल
  • #YouthCongress #RahulGandhi #CongressPresident #PanchkulaProtest #YouthLeadership #PoliticalMeeting #CongressParty #ProtestAwareness #VoicesOfYouth #DemocracyInAction #YouthEngagement #Panchkula #PoliticalActivism #YouthUnity #FutureLeaders #SocialJustice #AmongTheYouth #Congress2023 #PoliticalDiscussion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button