CM Nayab Saini की सादगी देख गदगद हुए ग्रामीण
CM Nayab Saini की सादगी देख गदगद हुए ग्रामीण

Satya Khabar Jind
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अपनी सादगी को लेकर चर्चित रहते हैं। मुख्यमंत्री का हंसता हुआ चेहरा और ग्रामीणों के साथ अपनों सी बात मुख्यमंत्री को सरल और सीधा बनाने का काम करती है। मुख्यमंत्री अपने काफिले को कहीं भी रोक कर लोगों से सीधी बात करते हैं और उनके बीच ठीक उसी प्रकार बैठते हैं जैसे उनका कोई अपना बैठा हो।
कल देश के ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी जाते वक्त हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने जींद जिले के गांव ईंटल कलां में अचानक गाड़ी रुकवाई और सीधे ग्रामीणों के बीच बातचीत करने पहुंच गए।
जींद के गांव ईंटल कलां में जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देसी अंदाज में दिखे तो ग्रामीण बोले, “इब तो मुख्यमंत्री भी अपणे ही घर का आदमी लाग्गै सै।” बिना किसी तामझाम के मुख्यमंत्री जी को अपने बीच पाकर गांव वाले खुशी से गदगद हो गए।
मुख्यमंत्री गांव में हुक्का गुड़गुड़ाते बुजुर्गों के साथ बैठ गए, उनका हालचाल पूछा और खेती-बाड़ी से लेकर गांव की ज़िंदगी पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने ग्रामीण जीवन की सादगी और आपसी भाईचारे की भावना की सराहना करते हुए कहा कि गांवों की यही आत्मा हरियाणा की असली ताकत है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव सांझा किए और क्षेत्र की कुछ स्थानीय समस्याओं का संक्षेप में उल्लेख किया, जिन्हें मुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री का इस तरह अचानक गांव में रुकना और देसी अंदाज में लोगों से मिलना यह साबित करता है कि नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े, सादा जीवन और बड़े दिल वाले नेता हैं, जो सच में हरियाणा की मिट्टी की खुशबू समझते हैं।
बाद में गांव के लोगों ने ‘सत्य खबर’ को कहा कि देवीलाल के बाद प्रदेश को पहला ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो सीधे तौर पर लोगों से जुड़कर चलने और उनकी समस्याओं को बिना किसी औपचारिकता के सुनने और उसका समाधान करने का प्रयास करता है।