वायरलहरियाणा

रोहतक में ऑनर किलिंग भाई ने की बहन की हत्या बहन ने गांव की एक युवक के साथ की थी शादी

रोहतक में ऑनर किलिंग भाई ने की बहन की हत्या बहन ने गांव की एक युवक के साथ की थी शादी

Satyakhabarindia

रोहतक के गांव काहनी में ऑनर किलिंग में एक भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बीती देर रात हुई इस घटना में महिला को बचाने आया उसका देवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। महिला के देवर को रोहतक के पीजीआई ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया गया है। मृतक महिला की पहचान सपना के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया है। अभी महिला के ससुरालवालों की तरफ से पुलिस में शिकायत नहीं दी गई।

क्या है मामला

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

काहनी गांव की महिला सपना ने 3 साल पहले गांव के ही युवक से लव मैरिज की थी। महिला के परिवार को इस शादी से एतराज था। अभी यही सामने आया है कि इसी के चलते महिला की हत्या की गई है। दोनों परिजनों के मुताबिक, काहनी गांव के रहने वाले सूरज ने 3 साल पहले गांव की ही सपना (23) से लव मैरिज की थी। सूरज ऑटो चलाता है। शादी के बाद इनका एक बच्चा है। सपना के परिवार के लोग इस शादी से खुश नहीं थे। इसलिए इन्होंने गांव से बाहर किराए का घर लिया था। 2-3 महीने पहले दोनों का गांव में आना-जाना शुरू हो गया था।

परिवार बेइज्जती महसूस कर रहा था सूरज के परिवार के मुताबिक, इस बात से सपना का परिवार बेइज्जती महसूस कर रहा था। इसका कारण वे दोबारा उनसे रंजिश रखने लगे। बुधवार रात को सपना गांव में ही अपने ससुराल में थी, जबकि सूरज बाहर गया हुआ था। रात 11 बजे सपना का भाई अपने 4-5 साथियों के साथ घर आया और सपना पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

बचाने आए देवर को गोली मारी

गोलियां चलने की आवाज सुनकर सपना का देवर साहिल उसे बचाने के लिए आया। सपना के भाई ने उसे भी गोली मार दी, जो उसकी कमर पर जाकर लगी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सपना की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि साहिल खून से लथपथ पड़ा था। परिवार के लोग तुरंत उसे PGI लेकर पहुंचे।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया सदर थाना पुलिस के मुताबिक, ​​​​​​​हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। जबकि वारदात में घायल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button