राष्‍ट्रीय

अब इन शहरों में महंगी हुई PNG के साथ-साथ CNG के भी दाम

Satyakhabarindia

आए दिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ अब पाइप लाइन के जरिए घरों में इस्तेमाल होने वाली PNG के दाम भी बढ़ गए है। इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने 14 अप्रैल से PNG के दाम 4.25 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने कीमतों में वृद्धि की घोषणा बुधवार रात को ही कर दी थी ये फैसला आंशिक रूप से इनपुट गैस की लागत में बढ़ोतरी की वजह से लिया गया है।  वहीं IGL ने सीएनजी (CNG Price Today) की कीमतों में भी 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया है। पिछले कुछ दिनों में सीएनजी की कीमतों में 11.60 रुपये का इजाफा हो चुका है। नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई हैं

आपकी जानकारी के लिए बता दे की दो हफ्ते पहले दिल्ली में CNG की कीमत 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 66.62 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई थी। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए सीएनजी की कीमत 69.18 रुपये प्रति किलोग्राम, जबकि गुरुग्राम में इसकी कीमत 74.94 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसके बाद 7 अप्रैल को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमत 2.5 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 69.11 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी । इस बढ़ोतरी के बाद गाज़ियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में CNG की कीमत 71.67 रुपये  तो गुरुग्राम में कीमत 77.44 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अब आज से इन कीमतों में 2.50 रुपये का और इजाफा हो गया है।

इन शहरों में PNG के नए रेट

गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ यूपी की विकास यात्रा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ यूपी की विकास यात्रा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

दिल्ली-एनसीआर –45.86 रुपये प्रति घन मीटर 

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद – 45.96 रुपये प्रति घन मीटर 

करनाल, रेवाड़ी – 44.67रुपये प्रति घन मीटर 

गुरुग्राम –44.06 रुपये प्रति घन मीटर 

मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली- 49.47 रुपये प्रति घन मीटर 

अजमेर, पाली, राजसमंद- 51.28 रुपये प्रति घन मीटर 

बंगाल चुनाव में विवाद EVM बटन ढकने के आरोप से मचा सियासी तूफान
बंगाल चुनाव में विवाद EVM बटन ढकने के आरोप से मचा सियासी तूफान

कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर- 48.60 रुपये प्रति घन मीटर 

CNG के रेट

 दिल्ली-एनसीआर– 71.61 रुपये प्रति किलोग्राम

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद –  74.17 रुपये प्रति किलोग्राम

मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली  – 78.84 रुपये प्रति किलोग्राम

अंबाला कैंट और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन तथा गुरुग्राम के 6 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

गुरुग्राम – 79.94 रुपये प्रति किलोग्राम 

रेवाड़ी  –  82.07 रुपये प्रति किलोग्राम

करनाल, कैथल  – 80.27 रुपये प्रति किलोग्राम

कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर –  83.40 रुपये प्रति किलोग्राम

अजमेर, पाली, राजसमंद –  81.88 रुपये प्रति किलोग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button