वायरलहरियाणा

ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, यूपी से आए पांच श्रमिकों की मौत सभी मृतक करते थे पेंट का काम

ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, यूपी से आए पांच श्रमिकों की मौत सभी मृतक करते थे पेंट का काम

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panchkula

कुरुक्षेत्र में दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पेंट का काम करते थे और रात में एक ही कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे। कुरुक्षेत्र में पिपली रोड स्थित होटल स्टर्लिंग रिसोर्ट में रात के समय कमरे में अंगीठी के कारण दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक स्टर्लिंग रिसोर्ट में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान रात के समय एक कमरे में रंग रोगन करने वाली लेबर क्लास के पांच लोग एक कमरे में सोए हुए थे।

 

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

सुबह कमरे में नहीं हुई कोई हरकत

सुबह जब इस कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ की ओर से कमरे की खिड़की से देखा गया। कोई हरकत न होने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर एसएचओ सिटी दिनेश राणा, सेक्टर 7 चौकी इंचार्ज कमल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा गया।

 

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

पेंट करने सहारनपुर से आई थी लेबर

होटल के सुपरवाइजर उपेंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का ठेकेदार नूर अपनी लेबर के साथ पेंट का काम करने आया था। रात को वे कमरे में सोए थे। सुबह जब सफाई कर्मी ने उन्हें बताया कि इस कमरे से कोई बाहर नहीं निकला है तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया फिर खिड़की से झांककर देखा तो कोई हरकत नहीं हुई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के पहुंचने पर करवाया जाएगा पोस्टमार्टम

थाना शहर दिनेश राणा का कहना है कि सभी लोगों का परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पहली दृष्टि में पांच लोगों की मौत का कारण दम घुटना है। कमरे में महज एक खिड़की व दरवाजा है जिसे बंद कर पांचों लोग सोए थे।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र

बंद कमरे में अंगीठी जलाना खतरनाक

बता दें कि सर्दियों में लोग ठंड से बचाव के लिए अंगीठी या अलाव जलाते हैं या फिर इलेक्ट्रिक रूम हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं। बंद कमरे में इन चीजों को रखने से कई तरह की परेशानियां होती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, बंद कमरे में कभी भी आग जलाकर या ब्लोअर या फिर रूम हीटर नहीं रखना चाहिए क्योंकि, कमरे में मौजूद ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। इसके कारण व्यक्ति का दम घुटने लगता है और बेहोशी की हालत में व्यक्ति की मौत हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button