सत्यखबर सफीदों
नगर के नागक्षेत्र सरोवर में एक अज्ञात व्यक्ति के डूबने का मामला सामने आया है। डूबने वाले व्यक्ति की उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है। शनिवार दोपहर को नागक्षेत्र सरोवर के आसपास से गुजर रहे लोगों ने देखा कि सरोवर में हांसी ब्रांच नहर की साइड़ से नहाता हुआ आ रहा एक व्यक्ति तालाब के बीच में आकर अचानक डूब गया। लोगों ने घटना की सूचना सफीदों पुलिस को दी। सूचना पाकर नायब तहसीलदार रामपाल शर्मा, एस.एच.ओ. देवीलाल व एस.आई. महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने व्यक्ति की तलाश के लिए गोताखोरों को सूचित किया। जींद से एक गोताखोर सफीदों पहुंचा। गोताखोर ने सरोवर पर पहुंचकर शव की तलाश का कार्य शुरू कर दिया। वहीं प्रशासन ने भ्भी सरोवर में नौका उताकर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। प्रारंभिक प्रयासों में डूबे हुए व्यक्ति का कुछ अतापता नहीं चल पाया था। बताया जाता है कि सरोवर के किनारे पर एक जोड़ी चप्पल व एक फिरोजी रंग की चेकदार शर्ट मिली है।
Scrap aluminium trading dynamics Aluminium scrap utilization planning Metal reprocessing depots
Metal recovery and repurposing Ferrous baling Iron waste reclamation and recycling
Ferrous waste stream management, Iron scrap repurposing, Metal waste recycling company