हरियाणा में भिवानी सबसे गर्म और जींद सबसे ठंडा इलाका
तेजी से बदल रहा मौसम, 1 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नहीं

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में रात का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा चल रहा है जबकि दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। समय से पहले गर्मी की दस्तक में किसानों को परेशान करने का काम किया है। मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस भिवानी में दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान जींद में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 5 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार भिवानी में 31.0, नूंह में 30.9, महेंद्रगढ़ में 30.3, गुरुग्राम में 30.2 और नारनौल में अधिकतम पारा 30.2 दर्ज किया गया। वहीं हिसार में तापमान 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसत न्यूनतम तापमान में करीब 0.5 डिग्री की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान जींद में 11 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान मेवात में 14.4, भिवानी और कैथल में 14.1, नारनौल में 13.5, गुरुग्राम में 13.3, रोहतक में 13.1, करनाल में 14, हिसार में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
किसानों को सलाह
दिन के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं सहित रबी फसलों पर असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं एक्सपर्ट डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी विशेष रूप से गेहूं की फसल के लिए संवेदनशील मानी जाती है क्योंकि इस समय फसल बालियां बनने और दाने भरने की अवस्था में प्रवेश कर रही है। अधिक तापमान रहने से दाने पतले रह सकते हैं और उत्पादन घट सकता है।
रात का तापमान बढ़ने से पौधों की श्वसन क्रिया तेज होती है, जिससे पौधों की ऊर्जा खपत बढ़ जाती है। इससे दानों का वजन कम होने की आशंका रहती है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि खेत में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई करें और आवश्यकता अनुसार पोषक तत्व दें।
मौसम का पूर्वानुमान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 28 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इस कारण रात्रि तापमान में गिरावट आ सकती है। 28 फरवरी को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने 1 मार्च तक हरियाणा में मौसम शुष्क और साफ करने रहने की उम्मीद व्यक्ति की है।
हरियाणा में AQI
बदलते मौसम के बीच हरियाणा में AQI में धीरे-धीरे काफी सुधार हो रहा है। आज सुबह 7:00 बजे प्रदेश के अंबाला में AQI 222 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। अंबाला देश के टॉप 10 प्रदूषित इलाकों में दसवें स्थान पर था। आज सुबह दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार पानीपत, समालखा, सोनीपत यमुनानगर करनाल मानेसर मेवात फरीदाबाद हिसार जगाधरी अंबाला शहर में AQI गंभीर श्रेणी में बना हुआ था। इस दौरान प्रदेश के धारूहेड़ा, चरखी दादरी, भिवानी, बहादुरगढ़, जींद, कैथल, इस्माईलाबाद, गुरुग्राम, फतेहाबाद, पलवल, लोहारू, कुरुक्षेत्र, सिरसा, रोहतक, रेवाड़ी और पंचकूला में AQI अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज किया गया। प्रदेश में नारनौल की हवा सबसे साफ दर्ज की गई। यहां पर AQI 150 रहा, जो खराब श्रेणी में है।
#Bhiwani #HottestInHaryana #Jind #ColdestInHaryana #HaryanaWeather #BhiwaniHeat #JindChill #WeatherComparison #Haryana #IndianWeather #BhiwaniVsJind #WeatherExtreme #HeatAndCold #ClimateInHaryana #ExploreHaryana #BhiwaniLife #JindLife #HaryanaDiaries #HaryanaLandscapes #WeatherTalk