किसानों के लिए खुशखबरी,अब 72 की बजाय 48 घंटे में किसानों के खातों में आएगी फसल की राशि
किसानों के लिए अबकी बार ख़ुशी की ख़बर है इस बार किसानों को आई फॉर्म कटने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और 72 की बजाय 48 घंटे में किसानों के खातों में फसल की राशि डाली जाएगी.जिसके बारे में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी.

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब किसानों को 72 घंटे की बजाय 48 घंटे में फसल भुगतान का पैसा दिया जायेगा.पिछली बार आई फॉर्म कटने के बाद में पेमेंट देते थे. लेकिन अबकी बार किसानों को आई-फार्म का इंतजार नहीं करना होगा, जैसे ही फसल का मंडी से एग्जिट पास बनेगा उसके 48 घंटे में किसानों को उनके खाते में पैसे आ जायेंगे.
उन्होंने कहा है कि गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ने भी इसके बारे में समीक्षा की थी. पिछले साल किसानों को सवा करोड़ के आसपास ब्याज दिया था. इस बार किसानों को 48 घंटे के अंदर पैसे उनके खातों में डाल दिए जाएंगे. मंडियों में खरीफ फसल की खरीद को लेकर सरकार पूरी तरह तैयार है. सभी मंडियों में व्यापक प्रबंध किये गये हैं.
अब किसानों को 72 घंटे की बजाय 48 घंटे में फसल भुगतान का पैसा दिया जायेगा। किसानों को आई-फार्म का इंतजार नहीं करना होगा, जैसे ही फसल का मंडी से एग्जिट पास बनेगा उसके 48 घंटे में किसानों को उनके खातों में पैसे आ जायेंगे। pic.twitter.com/ab8fMyE9CC
— Dushyant Chautala (@Dchautala) October 1, 2022