खेती-बाड़ीताजा समाचारवायरलहरियाणा

आज दिन में मौसम रहेगा साफ, रात को हरियाणा के चार जिलों में बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी को पूरे हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने राज्य में मौसम सामान्य और शांत रहने की संभावना व्यक्त की है। बीते दिनों कोहरे और ठंड के असर के बाद आज मौसम सामान्य बना रहेगा। आज सुबह की स्थानों पर धुंध देखी जा रही है। रात को पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में फिर से दस्तक देगा। इसके प्रभाव से दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं कल 1 फरवरी को राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओले व बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हरियाणा में एक बार फिर प्रदूषण ने अपने रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आज रात और कल होने वाली बारिश से लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसका असर खेतों में खड़ी फसलों और खुले में बंधे पशुओं पर पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात (नूंह), फरीदाबाद और पलवल जिले शामिल हैं। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद के छिटपुट इलाकों में बारिश की संभावना है।

भाजपा ने नगर निगम चुनाव में वैश्य समाज पर जताया भरोसा, पंचकूला और अंबाला से वैश्य उम्मीदवार मैदान में उतारे

प्रदेश में तापमान

30 जनवरी को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में बीते दिन की तुलना में करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो महेंद्रगढ़ में रिकॉर्ड हुआ। हिसार में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, करनाल में 7.7 डिग्री, रोहतक में 7.8 डिग्री और अंबाला में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो फरीदाबाद में रिकॉर्ड हुआ। हिसार में 20.5 डिग्री, करनाल में 20.2 डिग्री और रोहतक में 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी में तापमान 23.0 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि गुरुग्राम में 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। नूंह में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री रहा।

हरियाणा में AQI

कांग्रेस ने सोनीपत में दिखाई ताकत, कहा, सोनीपत में अपराध और नशे का ग्राफ तेजी से बढ़ा

पिछले दिनों आई बारिश से प्रदेश के लोगों को प्रदूषण से राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर हरियाणा में प्रदूषण अपना रूप दिखाने लगा है। आज सुबह 6:00 बजे हरियाणा की पांच शहर देश के टॉप 10 प्रदूषण इलाकों में बने हुए थे। फरीदाबाद AQI 516 के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ था। गुरुग्राम 440 के साथ तीसरे, पलवल 396 के साथ छठे, रेवाड़ी 327 सातवें और सोनीपत 325 आठवें स्थान पर था। आज सुबह बहादुरगढ़, जगाधरी, मानेसर और समालखा में भी हवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई है। प्रदेश के धारूहेड़ा, हसनगढ़, झज्जर, मेवात, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक और यमुनानगर में गंभीर श्रेणी में बनी हुई थी। इस दौरान प्रदेश के अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, लोहारू, नारनौल, पंचकूला और सिरसा में हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई।

 

 

#ClearWeather #DaytimeSunshine #HaryanaWeather #RainExpected #WeatherUpdate #ClearSkies #HaryanaForecast #EveningRain #DistrictsOfHaryana #WeatherAlert #Meteorology #RainyNight #HaryanaDistricts #WeatherWatch #LocalWeather #RainySeason #NatureUpdates #AccuWeather #StayWeatherAware #DailyWeatherReport

पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, गैंगस्टर नेटवर्क पर करारा प्रहार, अपराध दर गिरी
पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, गैंगस्टर नेटवर्क पर करारा प्रहार, अपराध दर गिरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button