व्यापारताजा समाचारहरियाणा

अचानक ब्रेक लगाने पर पांच वाहन भिड़े, दो वाहनों में लगी आग, दो जिंदा जले

टक्कर के बाद आग के गोले में बदल गए दो वाहन

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Haryana

Road Accident : हरियाणा के तावडू उपमंडल के अंतर्गत मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के बाद दो ट्रकों में आग लग गई थी जिससे ट्रक में फंसे एक चालक और एक सहचालक की जलने से मौत हो गई। इस हादसे में शव पूरी तरह से चल गए हैं। पुलिस शवों की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है।

दो बैंक घोटालों से सरकार ने लिया बड़ा सबक, SOP तैयार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव सबरस और गुढ़ी के बीच अचानक ब्रेक लगने से हुए चेन रिएक्शन में पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में रोड़ी से लदा लंबा डंपर और एक कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और टक्कर के तुरंत बाद दोनों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में डंपर और कंटेनर आग का गोला बन गए। वाहनों में फंसे चालक और खलासी की मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। शव पूरी तरह झुलस जाने के कारण मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

दुष्यंत चौटाला ने खोला हिसार पुलिस के खिलाफ बड़ा मोर्चा

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया और सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों से लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां बुलाई गईं, जिन्होंने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। इसके बाद यातायात सामान्य करने में पुलिस को लगभग तीन घंटे लगे।
स्थानीय ट्रक चालकों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। आगे चल रही दो गाड़ियां मौके से फरार हो गईं, जिसके चलते पीछे से आ रहे वाहन आपस में टकराते चले गए और बड़ा हादसा हो गया।

मोहम्मदपुर अहिर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और वाहन मालिक मौके पर पहुंच चुके हैं। प्राथमिक जांच में अचानक ब्रेक लगना हादसे का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यहां पर यातायात को सुचारू करवा दिया है।

होर्मुज तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव, रूसी तेल सप्लाई सुरक्षित करने की रणनीति तैयार
होर्मुज तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव, रूसी तेल सप्लाई सुरक्षित करने की रणनीति तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button