जमानत पर बाहर आकर बदमाश ने बनवाया फर्जी पते पर पासपोर्ट और विदेश भागा
पुलिस तलाश रही अब मदद करने वाले एजेंट और पासपोर्ट कर्मियों को

सत्य खबर हरियाणा
Crime News : कुख्यात गैंगस्टर पर लगाम लगाने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। महम का कुख्यात गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया हरिद्वार के फर्जी पते पर विदेश भाग गया है।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक सीआईए द्वितीय प्रभारी एसआई सतीश कादियान ने महम थाने में शिकायत दी है कि सुमित उर्फ छोटा सैमाण गांव का रहने वाला है। साथ ही आपराधिक मामलों में वांछित है। सूचना मिली है कि वह हरिद्वार के गांव पाडली गुज्जर निवासी सुमित के पत्ते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया है। सुमित उर्फ छोटा ने मिलीभगत करके पासपोर्ट बनवाया है। इस मामले में रोहतक सीआईए-2 की शिकायत पर महम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस जांच में पता चला है कि सुमित उर्फ छोटा के खिलाफ 19 आपरधिक मामले दर्ज हैं। वह भिवानी जेल में बंद गैंगस्टर विकास उर्फ मटरी का चचेरा भाई है। करीब एक साल पहले जमानत पर हिसार जेल से बाहर आया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
गलत दस्तावेजों से बनवाया पासपोर्ट
सीआईए-2 रोहतक के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि सुमित ने संबंधित अधिकारियों या अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से गलत दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाया। इस जाली पासपोर्ट में उसका पता उत्तराखंड के हरिद्वार का दर्शाया गया है।पासपोर्ट 15 जुलाई 2025 को जारी हुआ और इसकी वैधता 14 जुलाई 2035 तक दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया कि जाली पासपोर्ट बनवाने के लिए पैसों का लेन-देन और दस्तावेजों का आदान-प्रदान सैमाण गांव में ही किया गया था।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी
सीआईए-2 की शिकायत पर महम थाना पुलिस ने सुमित उर्फ छोटा और उसके सहयोगियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी देश की सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकता है। पुलिस अब आरोपी की लोकेशन और विदेश में उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया में किन अधिकारियों या एजेंटों की भूमिका रही।
#CriminalFleeing #BailRelease #PassportFraud #FakeAddress #InternationalCrime #OnTheRun #JusticeSystem #EscapeArtist #LawAndOrder #TrueCrime #CrimeInTheNews #CaughtOnCamera #Underworld #CrimeInvestigation #CriminalBehavior #SkipTown #CriminalNews #LawEnforcement #Fugitives