क्राइम्‌ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरल

ईद पर बृज क्षेत्र में बवाल, ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या

गौतस्करों पर लगे हत्या के आरोप, पुलिस ने की नाकाबंदी

Satyakhabarindia

 

सैनिकों के लिए न्याय आसान बनाने की पहल. चीफ जस्टिस ने बताई बड़ी योजना
सैनिकों के लिए न्याय आसान बनाने की पहल. चीफ जस्टिस ने बताई बड़ी योजना

सत्य खबर राष्ट्रीय

क्या सच में एयरपोर्ट पर मिल सकती है सस्ती चाय, राघव ने दिखाया सबूत
क्या सच में एयरपोर्ट पर मिल सकती है सस्ती चाय, राघव ने दिखाया सबूत

Mathura News : कृष्ण की नगरी बृज में आज ईद वाले दिन बवाल मच गया। आरोप है कि मथुरा के थाना कोसीकलां के अंतर्गत कोटवन चौकी क्षेत्र के नवीपुर में बीती रात गौ-तस्करों ने विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर, जिन्हें क्षेत्र में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था, की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, बाबा चंद्रशेखर को क्षेत्र में गौ-तस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी। वे अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। नवीपुर के समीप तस्करों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए अपनी गाड़ी बाबा के ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए छाता पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बरसाना की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर सघन नाकाबंदी कर दी गई है ताकि फरार आरोपियों को पकड़ा जा सके।
बाबा का पार्थिव शरीर उनके गांव अंजनोख स्थित बाबा की गोशाला पहुंचा, जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण और गौ-भक्त जमा हैं। बाबा ‘फरसा वाले’ अपने निडर स्वभाव और गौ-वंश की रक्षा के लिए ब्रज क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और गौ-सेवकों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हरियाणा में उद्योगों के जमीन लीज पर देने की नीति को मुख्यमंत्री की हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button