क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में दो पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश हुए घायल

गुरुग्राम में हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में गंभीर

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

सबसे पहले सरकारी बिल्डिंगों में लगेंगे प्री-पेड स्मार्ट मीटर

Police Encounter : हरियाणा में गुड़गांव और चरखी दादरी में मुठभेड़ों में चार बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने चारों बदमाशों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
गुरुग्राम जिले में दिल्ली जयपुर हाइवे पर सहरावन गांव के पास हिमांशू भाऊ गैंग के दो शॉर्प शूटरों और अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। बाइक पर जा रहे दोनों शूटरों को जब पुलिस की टीम ने रुकवाने का प्रयास किया तो दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। करीब 15 राउंड फायरिंग के दौरान दोनों शूटरों के पैर पर गोली लगी जिन्हें पुलिस ने गुड़गांव के सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान करण उर्फ रोनी व प्रवेश के रूप में हुई। दोनों ही दिल्ली के कंझावला एरिया के रहने वाले हैं जिन पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती सहित कई संगीन अपराधों के केस दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को हथियार भी मिले हैं।
इस मुठभेड़ के दौरान तीन गोलियां पुलिस की गाड़ी पर भी लगी हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है। पुलिस की मानें तो अपराध शाखा सेक्टर-40 को दोनों आरोपियों के स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर मानेसर एरिया से गुजरने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने जब जांच के लिए नाकाबंदी की और बाइक पर संदिग्धों को देखकर उन्हें रुकवाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि दोनों ही हिमांशू भाऊ गैंग के शूटर हैं और पिछले दिनों दिल्ली में हुई फायरिंग मामले में भी आरोपी शामिल रहे हैं। फिलहाल आरोपियों की अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

चरखी दादरी में मुठभेड़


एक बच्चे की दर्द भरी पीड़ा ने शुरू करवाई हरिहर योजना

शनिवार को चरखी दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस ने चरखी दादरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया. प्राथमिक उपचार देने के बाद बदमाशों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पकड़े गए दोनों बदमाश बहुचर्चित बौंद कलां टीचर ललित हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं।
दोनों आरोपियों की पहचान उजीत उर्फ बुच्चा और जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर टीचर ललित की हत्या और कलानौर में मुकेश कुमार नाम के शख्स पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। फिलहाल रोहतक पीजीआई में दोनों का इलाज जारी है। ठीक होने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूछताछ कर मामले में नए खुलासे हो सकें।
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने खेतों में बने कोठड़े पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे। जब पुलिस की तरफ से उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी लगातार पुलिस की टीम पर फायरिंग करते रहे।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू ने सबसे पहले फायर किया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वो मौके पर गिर पड़ा। इसी दौरान दूसरा आरोपी अजीत उर्फ बुच्चा भी भागते हुए लगातार पुलिस पर फायरिंग करता रहा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके भी बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की तरफ से 4 राउंड और पुलिस की तरफ से 3 राउंड फायर किए गए। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 2 देसी पिस्तौल और 4 खाली कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल दोनों आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूरे आपराधिक नेटवर्क और हत्या की साजिश का खुलासा किया जा सके।

#HaryanaPolice #CriminalEncounters #LawEnforcement #PoliceAction #CrimeNews #PublicSafety #HaryanaNews #PoliceOperations #JusticeServed #CrimePrevention #SafetyFirst #HaryanaUpdates #PoliceReport #CriminalActivity #CommunitySafety #LawAndOrder #PoliceEncounters #HaryanaCrime #InjuryReport #CivicResponsibility

सेल टैक्स विभाग के दो कर्मचारी और एक पशु चिकित्सा रिश्वत लेते गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button