क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

रोहतक पुलिस की हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर के साथ मुठभेड़, बदमाश हुआ घायल, पुलिस बाल बाल बची

20 दिनों में रोहतक पुलिस की बदमाशों के साथ दूसरी मुठभेड़

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Police Encounter : रोहतक के सांपला के पास वीरवार अल सुबह पुलिस व यूपी के बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। सीआईए प्रथम की टीम ने हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर को छह राउंड फायरिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके कारण वह घायल होकर गिर गया। पुलिस टीम ने घायल को काबू करते हुए ईलाज के लिए सीएचसी सांपला में भर्ती करवाया। घायल हुए गिरफ्तार बदमाश की पहचान हिमांशु भाऊ गैंग के शार्प शूटर बागपत जिले के गांव गाद्दी निवासी मोहन के रूप में हुई है।

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

वीरवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। जबकि सीआईए प्रथम के एएसआई विनोद बुलेट प्रूफ जेकेट होने से बाल-बाल बच गए। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।

सीआईए प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि भाऊ गैंग का शूटर मोहन सांपल के नजदीक मेरठ रोड पर अपने साथियों का इंतजार कर रहा है। तुरंत पुलिस ने घेर डालकर आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा। चेतावनी के बावजूद आरोपी ने पुलिस पर चार राउंड फायर किए। एक गोली सीआईए टीम के एएसआई विनोद की बुलेट प्रूफ जॉकेट पर लगी। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। शूटर के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं और वह गिर गया। काबू कर तलाशी ली तो हथियार मिले। उसे घायल हालत में पीजीआई लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

भाऊ के कहने पर सन्नी रिटौली पर चलाई थी गोलियां

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

पुलिस के मुताबिक रिटौली गांव में 2021 से भाऊ व अंकित उर्फ बाबा गैंग के बीच गैंगवार चल रही है। अंकित जेल में बंद है जबकि भाऊ विदेश से गैंग चला रहा है। अंकित के भाई सन्नी की गांव के बाहर चल रहे शराब ठेके में हिस्सेदारी है। 21 दिसंबर को सन्नी अपने साथियों के साथ ट्रक से शराब उतरवा रहा था। तभी कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में भाऊ गैंग का एक साथी मारा गया। जबकि दो घायल हो गए। सन्नी तो बाल-बाल बच गया था लेकिन उसका साथी गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस जांच में पता चला था कि गोली चलाने में यूपी के बागपत का युवक मोहन भी शामिल था। उसे अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू किया है।

आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज

सीआईए 1 टीम के अनुसार आरोपी मोहन पर रिटोली में शराब के ठेके पर फायरिंग करने के अलावा भी कई आपराधिक मामले दर्ज है, जिनके बारे में पूछताछ की जा रही है। फायरिंग करने में शामिल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

महिला आरक्षण को लेकर हरियाणा की राजनीति पूरी तरह से गर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button