क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

भाजपा नेता के भाई का एनकाउंटर बना झज्जर पुलिस के गले की फांस

खाप ने SIT को फर्जी मुठभेड़ और पुलिस और बदमाशों की मिलीभगत के सौंपे सबूत

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Haryana

Encounter Dispute : 9 दिन पहले झज्जर पुलिस द्वारा किया गया एनकाउंटर अब झज्जर पुलिस के लिए गले की फांस बन गया है। गांव के लोग न केवल इसे फर्जी एनकाउंटर बता रहे हैं बल्कि अब उन्होंने झज्जर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर झज्जर पुलिस ने एक एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी इस मामले में तेजी से जांच कर रही है।

इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने एक पेन ड्राइव एसआईटी को सौंपी है। इस पेन ड्राइव में कई वीडियो होने की बात कही गई है। ग्रामीणों का दावा है कि इसमें जो वीडियो है वह झज्जर में भाजपा नेता आनंद सिंह के बेटे और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के भाई पंकज अहलावत के कथित एनकाउंटर केस में बड़ा सबूत है जो इस बात को साबित कर देंगे कि पुलिस ने यह एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी किया है।

भाजपा ने नगर निगम चुनाव में वैश्य समाज पर जताया भरोसा, पंचकूला और अंबाला से वैश्य उम्मीदवार मैदान में उतारे

अच्छेज-पहाड़ीपुर गांव निवासी रोहित के परिवार ने SIT को बताया कि रोहित फर्रुखनगर स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में जॉब करता है। जहां रात के 9 बजे उसकी शिफ्ट खत्म होती है। साढे 9 बजे कंपनी की बस चलती है, जो झज्जर में करीब 10 बजे पहुंचाती है। घर आने के लिए गांव के मुख्य मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर रोहित बाइक छोड़ता है। झज्जर से उक्त पेट्रोल पंप तक रोहित कंपनी के साथियों के साथ किराए की कार में आता है। घटना की रात पंप से बाइक उठाने के बाद रास्ते में वह पानी पीने के लिए हैंडपंप पर रुक गया। इसी दौरान पंकज ने उससे पूछा था कि वह कौन सी जगह पर है। पंकज को केवल उसने जगह बताई थी। कुछ देर में ही पंकज को पुलिस ने घर पहुंचने से पहले उठा लिया। पंकज को वह पहले न कभी मिला और न ही उसे जानता।

नीतेश के परिवार ने एसआईटी को बताया कि उनका बेटा तो कुलताना निवासी पंकज के रिश्तेदार का फोन आने पर उसे लेने के लिए वैगनआर कार लेकर निकला था। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी टीम को दी गई है। आरोप है कि पुलिस ने नीतेश को गोली मारने वाले पंकज का साथी बना दिया। परिवार के अनुसार नीतेश ने उन्हें बताया कि पुलिस उसे भी गोली मारना चाहती थी, लेकिन एक पुलिसकर्मी ने मौके पर कह दिया कि ज्यादा हो जाएगा। इसके बाद उसे गोली नहीं मारी गई।

पंकज अहलावत के परिवार की ओर से सौंपी गई वीडियो में हथियार लहराते युवक आशु बिरधाना नजर आ रहा है। परिवार का दावा हथियार पुलिसकर्मी अमरजीत का है। अमरजीत भी इस पार्टी में बैठा दिखाई दे रहा है। अमरजीत वही पुलिसकर्मी हैं, जिनकी शिकायत पर झज्जर थाने में पंकज के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज हुई थी। परिवार का दावा है कि शराब पार्टी के वीडियो में जो बदमाश पुलिसकर्मी अमरजीत के साथ दिख रहे हैं, वही बदमाश उस दिन होटल गैलेक्सी में भी मौजूद थे। होटल में मौजूद बदमाशों की पहचान बिरधाना के आशु, अमित और अन्य के तौर पर हुई है।

बता दें कि 15 जनवरी की रात को पंकज अहलावत को पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया था। उस पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया था। मामला बीजेपी नेता से जुड़ा होने के कारण और खाप पंचायतों के इस मुद्दे को उठाने पर मुख्यमंत्री ने एसआईटी से जांच कराने की बात कही थी। इसी के बाद सोनीपत कमिशनर ममता सिंह की अगुवाई में एसआईटी बनाई गई है, जो मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

कांग्रेस ने सोनीपत में दिखाई ताकत, कहा, सोनीपत में अपराध और नशे का ग्राफ तेजी से बढ़ा

एक वीडियो में एक खटोला जेल के भीतर गाने पर अश्लील इशारे करते युवक और येलो टीशर्ट में पुलिसकर्मी अमरजीत मुस्कुराता हुआ नजर आता है। शराब पार्टी के दौरान आशु बिरधाना के हाथ में हथियार है। इसे लेकर परिवार का दावा है कि वो अमरजीत का सरकारी असलहा है, जिसे लेकर वह स्टंट कर रहा है। एक युवक के समझाने पर वह उसे जेब में डाल लेता है। पार्टी के दौरान बीच में हुक्का भी चल रहा है।

परिवार का आरोप है कि पंकज को नुकसान पहुंचाने की नीयत से बिरधाना निवासी आशु, अमित व भगता उसके पीछे-पीछे कार के पास आ गए। गाड़ी घेर कर खड़े हो गए। परिस्थिति को समझते हुए पंकज ने अपनी सेफ्टी के लिए कार के डैशबोर्ड से अपना लाइसेंसी हथियार निकाल लिया। पंकज के पास हथियार देखकर इन लोगों ने झगड़े के इरादा बदल लिया। परिस्थिति को देखते हुए पंकज भी इनसे पीछा छुड़ाकर वहां से निकल लिया।

परिवार ने एसआईटी के सामने पक्ष रखते हुए कहा कि इन बदमाशों के साथ कहासुनी होने के बाद जब पंकज वहां से निकल गया, तो सफेद कार ने उसका पीछा करना शुरू किया। बार-बार ओवरटेक करने और सामने हथियार दिखाने के कारण उत्पन्न हुई परिस्थिति में पंकज ने सेल्फ डिफेंस के लिए केवल एक फॉयर किया। बाद में सामने आया कि वो पुलिस की टीम थी, जिसमें बदमाशों के साथ गठजोड़ रखने वाला अमरजीत भी था।

पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, गैंगस्टर नेटवर्क पर करारा प्रहार, अपराध दर गिरी
पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, गैंगस्टर नेटवर्क पर करारा प्रहार, अपराध दर गिरी

#BJPLeader #JhajjarPolice #PoliticalDrama #CurrentEvents #NewsUpdate #ViralVideo #Controversy #BreakingNews #PoliceEncounters #PublicInterest #CrimeNews #SocialIssues #PoliticalTwist #Investigation #LocalNews #CommunityWatch #LeadershipChallenges #JusticeSystem #CivicResponsibility

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button