क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

गैंगस्टर साहिल भागल के कहने पर की थी चीका में मोबाइल की दुकान पर फायरिंग

मुख्य इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, साथी की तलाश

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Police Encounter : हरियाणा के कैथल जिले के ढांड एरिया में बीती देर रात अर्धरात्रि के बाद एक इनामी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ में बदमाश पर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को काबू कर लिया है। बदमाश की पहचान कुरुक्षेत्र की कीर्ति नगर निवासी रजत के रूप में हुई है। रजत पर 4 अप्रैल को चीका स्थित फोन की दुकान में फायरिंग करने का आरोप है। रजत पर पांच हजार रुपए का इनाम रखा गया था। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा फैसला धार्मिक अपराधों पर अब कठोर कार्रवाई तय
राज्यपाल की मंजूरी के बाद पंजाब सरकार का बड़ा धार्मिक सुरक्षा कानून

चीका में मोबाइल दुकानदार पर दिनदहाड़े गोली चलाने के मामले में कैथल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के मुख्य आरोपी को बुधवार सुबह ढांड क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी रजत पुत्र जरनैल के रूप में हुई है, जिस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। वहीं, इस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की पहचान भी हो चुकी है, जो फिलहाल फरार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार चीका में फायरिंग की घटना के बाद आरोपी रजत फरार हो गया था। कैथल स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी ढांड क्षेत्र में मौजूद है और दोबारा उसी दुकानदार को निशाना बनाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, लेकिन आरोपी बाइक पर सवार होकर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने नेशनल हाईवे 152डी पुल के नजदीक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी द्वारा पुलिस पर करीब चार राउंड गोलियां चलाई गईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया और इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

CM धामी का ऐलान मदरसों में अब लागू होगा समान स्कूल पाठ्यक्रम नया मोड़
CM धामी का ऐलान मदरसों में अब लागू होगा समान स्कूल पाठ्यक्रम नया मोड़

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने यह फायरिंग गैंग सरगना साहिल भागल के कहने पर की थी, जो वर्तमान में अमेरिका में रह रहा है। साहिल भागल पर कुरुक्षेत्र में पहले भी कई स्थानों पर फायरिंग कर फिरौती मांगने के आरोप हैं और वह पुलिस रिकॉर्ड में वांछित अपराधी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी रजत ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पहले भी उसी दुकानदार पर गोली चलाई थी और अब दोबारा वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था, क्योंकि दुकानदार ने फिरौती की रकम नहीं दी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

सम्राट चौधरी को लेकर तेज प्रताप ने किया भविष्यवाणी दावा मचा सियासी हड़कंप
सम्राट चौधरी को लेकर तेज प्रताप ने किया भविष्यवाणी दावा मचा सियासी हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button