क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में दो पुलिस मुठभेड़ों में तीन बदमाश घायल, गिरफ्तार

नूंह में गौ-तस्करों के साथ मुठभेड़, यमुनानगर में मुठभेड़ के बाद सुलझा लूट का मामला

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Police Encounter : हरियाणा में बीती रात और आज सुबह हुई दो पुलिस मुठभेड़ों में तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तीनों ही बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। एक मुठभेड़ आज सुबह नूंह में हुई जबकि दूसरी कल देर रात यमुनानगर जिले में हुई है।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत

नूंह में अपराध जांच शाखा और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह कार्रवाई सीआईए नूंह प्रभारी निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में की गई। यह मुठभेड़ आज सुबह नूंह-तावड़ू रोड पर पहाड़ क्षेत्र में रिपीटर नाके के पास हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गो-तस्करों के पैरों में गोली लगी।

घायल आरोपियों की पहचान
नफीस और मुबारिक निवासी घाटा के रूप में हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो गोवंश और एक पिकअप गाड़ी बरामद की है। नूंह सदर थाना पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई। फिलहाल इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ाई गई है।

भगवंत मान बोले, पंजाब में विस्फोटों के पीछे भाजपा का हाथ, नायब सैनी बोले, भगवंत मान ने दिमागी संतुलन खो दिया

यमुनानगर में बीते 27 अप्रैल को कमानी चौक के पास हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में वांछित इनामी बदमाश मोनू उर्फ मुन्शी, निवासी हरि नगर, को अपराध शाखा-1 की टीम ने मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया जा रहा है, जहां उसका इलाज जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद इस लूट मामले से जुड़े अन्य खुलासे भी हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। यमुनानगर में लगातार दूसरे दिन यह पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ है।

1. #HaryanaPolice 2. #PoliceEncounter 3. #CrimeNews 4. #CowSmuggling 5. #NuhEncounter 6. #Yamunanagar 7. #RobberySolved 8. #CriminalArrested 9. #LawAndOrder 10. #PublicSafety 11. #HaryanaCrime 12. #PoliceAction 13. #JusticeServed 14. #CrimeFighters 15. #HaryanaNews 16. #EncounterSpecial 17. #SafetyFirst 18. #VigilantPolice 19. #CommunityProtection 20. #HaryanaUpdates

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, आज से हरियाणा में गर्मी करेगी बेहाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button