विनेश फोगाट ने 3 मई को उठाए बृजभूषण पर सवाल और चार को हो गया नोटिस जारी
पहले भी जवाब दे चुकी विनेश को एक बार फिर मिला नोटिस

सत्य खबर हरियाणा
Vinesh Phogat : जुलाना की कांग्रेस विधायक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट को इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने डोपिंग टेस्ट में शामिल न होने के कारण 7 मई तक जवाब देने को कहा है। विनेश फोगाट 18 दिसंबर को बेंगलुरु में डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हुई थी।

विनेश फोगाट को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की तारीख भी बिल्कुल अजीब तरीके से है। इसे संयोग कहें या राजनीति, 3 मई को विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह पर सवाल उठाए थे और चार मई को उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
यहां बता दें कि इस बारे में विनेश फोगाट 19 जनवरी 2026 को अपना जवाब पहले ही भेज चुकी हैं। विनेश फोगाट ने अपने जवाब में बताया था कि वह हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं। 18 दिसंबर 2025 को वह विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जाने के लिए बेंगलुरु से चंडीगढ़ की यात्रा कर रही थीं। उन्होंने अपनी नई पारिवारिक जिम्मेदारियों और हाल ही में हुए बच्चे के जन्म का भी हवाला दिया था। विनेश ने कहा था कि व्यस्तता के कारण वे अपनी लोकेशन अपडेट नहीं कर पाईं।
विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालीफाई होने के बाद कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने इस फैसले को वापस ले लिया था। इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) ने 18 दिसंबर 2025 को उन्हें बेंगलुरु में डोप टेस्ट के लिए बुलाया था, लेकिन वे उस समय उपलब्ध नहीं थीं।
4 मई को जारी नोटिस में कहा गया है कि विनेश ने पिछले एक साल में पहली बार “व्हेयर अबाउट्स” नियम तोड़ा है। विनेश को 7 मई तक जवाब देने को कहा गया है। विनेश फोगाट को अभी सिर्फ चेतावनी दी गई है, लेकिन अगर विनेश एक साल में तीन बार टेस्ट मिस करती हैं या अपनी जानकारी नहीं देती हैं, तो उन पर दो साल तक का बैन लग सकता है।
विनेश का जो डोप टेस्ट होना था वह आउट ऑफ कॉम्पिटीशन था। यह टेस्ट प्रतियोगिता के दौरान नहीं, बल्कि ऑफ सीजन यानी प्रतियोगिता से अलग सामान्य समय में किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खिलाड़ी किसी भी तरह के प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन नहीं कर रहे हैं। पहलवानों के समय-समय पर आउट ऑफ कॉम्पिटीशन टेस्ट किए जाते हैं।
व्हेयरअबाउट्स नियम के तहत खिलाड़ियों को यह बताना होता है कि वे कहां रहेंगे ताकि डोपिंग एजेंसी उन्हें टेस्ट के लिए ढूंढ सके। अगर खिलाड़ी बताए गए पते पर नहीं मिलते हैं, तो इसे नियम का उल्लंघन माना जाता है।
विनेश फोगाट ने 2024 में पेरिस ओलिंपिक में अपना आखिरी कुश्ती मैच खेला था। विनेश ने 50 किग्रा वेट कैटेगरी में 6 अगस्त 2024 को एक ही दिन में 3 मैच खेले थे। सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर को पटखनी दी। फाइनल खेलने से पहले वजन की जांच की गई तो उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया। विनेश फोगाट ने 8 अगस्त 2024 को कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।
1. #VineshPhogat 2. #BrijbhushanControversy 3. #WrestlingCommunity 4. #AthleteVoices 5. #SportsIntegrity 6. #JusticeForAthletes 7. #WomenInSports 8. #SportsAccountability 9. #VineshVsBrijbhushan 10. #AthleteRights 11. #WrestlingIssues 12. #SportsEthics 13. #EmpowerAthletes 14. #VineshPhogatUpdates 15. #SportsLeadership 16. #FairPlayInSports 17. #WrestlingAdvocacy 18. #AthleteSupport 19. #SportsTransparency 20. #VineshPhogatFight