सोनीपत में सुबह पुलिस मुठभेड़ में दो सगे भाई घायल, हत्या कर भागे थे
पुलिस ने घेरा तो पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी कार्रवाई में घायल

सत्य खबर हरियाणा
Police Encounter : हरियाणा के सोनीपत में देर शाम हत्या कर भागे दो बदमाश आज सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के 10 घंटे बाद ही दोनों आरोपी पुलिस के शिकंजे में फंस गए। हत्या की वारदात को अंजाम पुरानी रंजिश के कारण दिया गया था। दोनों आरोपियों की पहचान मोहित और प्रिंस के रूप में हुई है जो दोनों सगे भाई है।

पुलिस के अनुसार पुलिस की टीम भटगांव में देर शाम हुई हत्या की वारदात की जांच में लगी हुई थी। इसी दौरान उसे पता चला कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले मोहित और प्रिंस किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम इन दोनों की तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच-1 की टीम, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर राजीव कर रहे थे, ने नेशनल हाईवे 352 ए पर गांव जाजी के पास इन दोनों को घेर लिया और पुलिस ने इन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन आरोपियों ने सरेंडर करने की वजह पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो मोहित और प्रिंस के पैरों में गोलियां लगी इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में काबू कर खानपुर पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। मुकेश से पुलिस ने दो अवैध हथियार 315 बोर और गोलियों के खोल बरामद किए हैं। किस्मत बैठ के पास डीएसपी नरेंद्र कादयान और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से हथियार, खोल और अन्य सबूत कब्जे में लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
सोनीपत के डीसीपी नरेंद्र सिंह कादयान ने बताया कि भटगांव निवासी बिट्टू और सागर पर गांव के ही प्रिंस और मोहित ने फायरिंग की थी। बिट्टू को हाथ और सिर में तीन गोलियां लगी थीं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
पुरानी रंजिश में हुई थी बिट्टू की हत्या
पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव भटगांव निवासी प्रवीण कई साल पहले मोहित और प्रिंस की बहन को भगाकर ले गया था और दोनों ने लव- मैरिज कर ली थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते दोनों सगे भाइयों मोहित और प्रिंस ने गांव के ही बिट्टू पर गोलियां बरसा दीं। घटना में बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके साथ मौजूद सागर भी घायल हुआ था।
कब और कैसे हुई हत्या
भटगांव के बिट्टू (26) फैक्ट्री में नौकरी करते थे। वह शनिवार देर शाम फैक्ट्री से अपने घर की तरफ चले थे। जब वह गांव से पहले लुहारी टिब्बा रोड पर पहुंचे तो इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बिट्टू के हाथ और सिर में दो गोलियां मारी और बाइक पर बैठकर मौके से भाग गए। आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई
घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तुरंत खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल लेकर गए। वहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
1. #HaryanaNews
2. #SonipatIncident
3. #PoliceEncounter
4. #CrimeReport
5. #MurderCase
6. #LawAndOrder
7. #JusticeForVictims
8. #PublicSafety
9. #HaryanaPolice
10. #BrotherlyConflict
11. #CriminalInvestigation
12. #BreakingNews
13. #HaryanaCrime
14. #PoliceAction
15. #CommunitySafety
16. #ViolenceInHaryana
17. #SonipatUpdates
18. #CrimeAwareness
19. #HaryanaCurrentAffairs
20. #JusticeSystem