ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में हो रहे SIR को पूरी तरह से उचित ठहराया मनोहर लाल ने

बोले, विपक्ष ने जहां-जहां विरोध किया वहां वहां विपक्ष हारा

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Manohar Lal : केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि हरियाणा में एसआईआर शुरू हो रहा है। यह बहुत जरूरी है। विपक्ष के सवालों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष लंबे समय से इसका विरोध कर रहा है लेकिन जहां भी विरोध हुआ है वहां विपक्ष को हार का सामना करना पड़ा है।

आयुष्मान और चिरायु योजना के मेडिकल बिलों का अब होगा थर्ड पार्टी ऑडिट

अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांव बालू पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज वह जिस गांव में है वहां करीब 2500 वोट बने हुए हैं लेकिन मतदान के दौरान करीब 1200 वोटर वोट डालने के लिए आते हैं। केंद्रीय मंत्री ने इसकी सबसे बड़ी वजह यह बताई थी कुछ मतदाता विदेश में चले गए हैं और कुछ शहर में जाकर बस गई जिस कारण वह लोग वोट डालने के लिए नहीं आते उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों के दो जगह वोट भी हो सकते हैं। ऐसे में एसआईआर का उद्देश्य ऐसे डुप्लीकेट वोट को खत्म करना है हो रही है सुनिश्चित करना है कि वोट वही बने जहां व्यक्ति वास्तव में रहता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल असम सहित कई राज्यों में वोटर लिस्ट को लेकर समस्या थी लेकिन एसआईआर के माध्यम से इनका समाधान किया गया है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से देश के हित में है और सही वोटर को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि, चुनाव के बाद जनप्रतिनिधियों का जनता से दूर हो जाना ठीक नहीं है, इसलिए विधायकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में जाकर लोगों से मिलें और उनकी समस्याएं सुनें।

नीट परीक्षा के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जानी है। उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद भी किया।

कपूरथला जेल में कैदियों के दो गुटों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप
कपूरथला जेल में कैदियों के दो गुटों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप

गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने का अभियान

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, अक्सर यह सुनने को मिलता है कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि जनता के बीच नहीं आते। इसे ध्यान में रखते हुए सभी विधायकों को गांवों में जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में करीब 575 गांव आते हैं, ऐसे में हर गांव में जाना संभव नहीं होता। इसलिए कुछ गांवों को चिन्हित कर वहां जाकर लोगों से मिलने और समस्याओं को समझने का अभियान शुरू किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गांवों में विकास कार्य अलग-अलग स्तर पर होते हैं। कुछ काम पंचायतों के अधीन होते हैं, कुछ राज्य सरकार और कुछ केंद्र सरकार के जिम्मे होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि सभी गांवों में मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से उपलब्ध कराई जाएं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए।

1. #HaryanaDevelopment 2. #ManoharLal 3. #SIRHaryana 4. #HaryanaProgress 5. #JustifiedActions 6. #HaryanaLeadership 7. #SustainableDevelopment 8. #HaryanaGovernment 9. #InnovativeHaryana 10. #HaryanaNews 11. #PublicWelfare 12. #HaryanaInitiatives 13. #SmartHaryana 14. #HaryanaFuture 15. #EmpoweringHaryana 16. #HaryanaVision 17. #HaryanaEconomy 18. #HaryanaGrowth 19. #HaryanaCommunity 20. #HaryanaSuccess

बृजेंद्र सिंह ने माना कांग्रेस में फूट है, गुटबाजी का कारण भाजपा का डर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button