ताजा समाचारवायरलहरियाणा

बृजेंद्र सिंह ने माना कांग्रेस में फूट है, गुटबाजी का कारण भाजपा का डर

कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले, देश के युवा में गुस्सा, यह गुस्सा कभी भी फूट सकता है

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Brijendra Singh : हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने माना है कि कांग्रेस के नेताओं की आपसी फूट से कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी नेताओं को पत्र लिखकर निमंत्रण दिया था और जिस यात्रा में राहुल गांधी शामिल हुए हो उस यात्रा का विरोध क्यों?

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड देगा हरियाणा को 10000 क्यूसेक पानी

बृजेंद्र सिंह रोहतक में अपनी यात्रा के समापन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट द्वारा बनाई गई दूरी पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस में फूट है इस यात्रा से कुछ लोगों को दर्द था। जब बंद मुट्ठी कोई खोलना है तो दर्द होता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग कई बार एमपी और एमएलए बन चुके हैं मंत्री और रह चुके हैं वह उनकी यात्रा में क्यों आएंगे क्योंकि वह न तो अभी एमएलए हैं और न एमपी हैं। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जो लोग उनकी यात्रा में नहीं आए तो यह उनसे ही पूछा जाना चाहिए कि वह क्यों शामिल नहीं हुए? उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी का सबसे बड़ा कारण भाजपा का डर हो सकता है।

कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी की मुहिम और इसे मिल रहे समर्थन को देखकर लगता है कि पूरे देश में युवा में गुस्सा है और यह गुस्सा कभी भी फूट सकता है। सद्भाव यात्रा से प्रदेश स्तर पर पहचान बनने के मामले में उन्होंने कहा कि अगर इस यात्रा से उनकी पहचान बनी है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है लेकिन यात्रा का मकसद प्रदेश में सद्भाव पैदा करना था क्योंकि प्रदेश में उदासी का माहौल था।

हरियाणा पुलिस भर्ती : सुबह के सत्र में करवाया जाएगा PST

बृजेंद्र सिंह ने खुलकर कहा कि यह यात्रा उनकी निजी यात्रा नहीं थी बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की इजाजत पर शुरू की गई थी जो हर रोज उनकी यात्रा की रिपोर्ट लेते रहते थे गुरुग्राम में राहुल गांधी ने यात्रा का मंच साझा किया तो उनका हौसला बढ़ा और राहुल गांधी के आने के बाद यह सवाल पूछना वाजिब नहीं है कि यह कांग्रेस की यात्रा है या नहीं।

बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र से होकर निकाली और इस यात्रा के दौरान उन्होंने 2800 किलोमीटर की यात्रा की। बृजेंद्र सिंह की इस यात्रा को कांग्रेस के नेताओं ने शुरू में इसे निजी यात्रा बताया लेकिन राहुल गांधी के यात्रा में शामिल होने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इसे कांग्रेस की यात्रा माना। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके गुट के नेताओं ने इस यात्रा से इसके बावजूद किनारा किए रखा। जब इसका समापन रोहतक में हुआ तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके गुट के अन्य नेता इस समापन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

1. #HaryanaPolitics 2. #CongressFactionalism 3. #BrijendraSingh 4. #BJPInfluence 5. #PoliticalSplit 6. #HaryanaCongress 7. #FactionalStruggles 8. #UnityInDiversity 9. #PoliticalDynamics 10. #HaryanaNews 11. #CongressChallenges 12. #BJPImpact 13. #StatePolitics 14. #HaryanaUpdates 15. #PoliticalTensions 16. #CongressLeadership 17. #HaryanaElections 18. #BrijendraStatements 19. #PoliticalAnalysis 20. #HaryanaVoices

रोहतक में दुकानों में आग के हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख की सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button