ताजा समाचारवायरलहरियाणा

आधे से ज्यादा हरियाणा में आज हीटवेव का येलो अलर्ट

28 मई तक हरियाणा के लोगों को सहने पड़ेंगे लू के थपेड़े

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा 

Haryana Weather Update : शनिवार को हरियाणा में मौसम उथल-पुथल वाला रहा। कहीं तेज गर्मी तो कहीं तूफान ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हरियाणा में मौसम पूरी तरह से शुष्क और गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बाकी हिस्से में भी मौसम शुष्क रहेगा लेकिन यहां किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

हरियाणा में हो रहे SIR को पूरी तरह से उचित ठहराया मनोहर लाल ने

हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच शनिवार को कई जिलों में राहत की खबर आई। प्रदेश चार जिलों सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद और नारनौल में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जबकि फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ जिलों में बादल छाए रहे। नूंह में तूफान ने दस्तक दी।

शनिवार दोपहर आए तेज तूफान और आंधी ने नूंह के गांव पाठखोरी में भारी तबाही मचा दी। कुछ ही मिनटों में तेज हवाओं ने गांव का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई मकानों, चारदीवारियों और बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंचा। जबकि सड़क पर पेड़ गिरने से आवाजाही भी प्रभावित हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान गांव निवासी आजाद पुत्र इल्यास के घर को हुआ। तेज हवाओं के चलते उनका मकान धराशायी हो गया। मकान की दीवारें गिरने से अंदर रखा घरेलू सामान पूरी तरह मलबे में दब गया। गनीमत रही कि हादसे के समय आजाद अपने परिवार सहित एक शादी समारोह में गए हुए थे। शेर अली बास निवासी शहीद पुत्र सफेदा की चारदीवारी भी तूफान में गिर गई। तूफान के कारण पाठखोरी-रावली सड़क पर कई बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे रास्ता बंद हो गया। इसके अलावा शेर अली बास जाने वाली बिजली लाइन भी टूटकर जमीन पर गिर गई। करीब 6 से 7 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, 28 मई तक हरियाणा में लू की स्थिति बनी रहेगी। आज से दोबारा हीटवेव चल सकती है। हालांकि कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार हैं। 28 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम बदलेगा। अगले चार दिनों की भीषण गर्मी के बाद हरियाणा में बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में अधिकतम तापमान

आयुष्मान और चिरायु योजना के मेडिकल बिलों का अब होगा थर्ड पार्टी ऑडिट

प्रदेश का अधिकतम तापमान में शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के रोहतक में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान सोनीपत के जगदीशपुर में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। करनाल में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कल नूंह में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। लेकिन अधिकतम तापमान में यहां कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अंबाला में अधिकतम तापमान 41.2, हिसार में 42.4, नारनौल और भिवानी में 40.0, सिरसा में 44.0, गुरुग्राम में 41.5 झज्जर में 40.4 जींद में 42.1, नूंह में 41.9, पलवल में 40.6 रेवाड़ी में 40.4 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा में एक दर्जन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है जबकि बाकी जिलों में कोई चेतावनी नहीं है। ‌मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

कपूरथला जेल में कैदियों के दो गुटों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप
कपूरथला जेल में कैदियों के दो गुटों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप

प्रदेश की न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के रोहतक में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। भिवानी में न्यूनतम तापमान 30.0 और नूंह में 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी हरियाणा में न्यूनतम तापमान 30 से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में 28.8, हिसार में 26.8, करनाल में 25.6, सिरसा में 28.2, गुरुग्राम में 25.0, जींद में 28.1, पलवल में 27.9, रेवाड़ी में 26.8 और सोनीपत में 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज के लिए गर्म रात का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है लेकिन कहा है कि आज रात का तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

1. #HaryanaHeatwave
2. #YellowAlertHaryana
3. #HeatwaveWarning
4. #StaySafeHaryana
5. #HaryanaWeatherUpdate
6. #HeatSafetyTips
7. #HaryanaClimateAlert
8. #ExtremeHeatHaryana
9. #HaryanaHeat
10. #WeatherAlertHaryana
11. #HaryanaResidents
12. #HeatwavePreparedness
13. #HaryanaPublicSafety
14. #StayHydratedHaryana
15. #HaryanaHeatAdvisory
16. #HaryanaHealthAlert
17. #HeatwaveAwareness
18. #HaryanaEmergency
19. #HaryanaWeatherWatch
20. #ProtectYourselfHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button