क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

रोहतक में दो सगे भाइयों की हत्या

बंद मकान में मिले दोनों भाइयों के शव, रोहतक जिले के अंतिम छोर पर है गांव

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

AI का प्रयोग न्याय प्रणाली में होता है लेकिन जजमेंट में नहीं : सूर्यकांत

Double Murder : रोहतक की सीमा के अंतिम छोर पर बसे गांव पोलंगी में शुक्रवार को किसी ने एक मकान में घुसकर दो लोगों की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। मृतकों में एक की उम्र 55 तो दूसरे की 50 साल के करीब है। आईएमटी थाना पुलिस वारदात की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे सूचना मिली कि पोलंगी गांव के एक मकान में दो लोगों के शव क्षत-विक्षप्त हालत में पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पड़ोसी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। जिस मकान में शव मिले हैं, वह गांव के बाहर है।

पुलिस के मुताबिक हरियाणा के रोहतक जिले के आईएमटी थाना एरिया के गांव पोलंगी में दो भाइयों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव बंद मकान में पड़े मिले। सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया है, जो साक्ष्य जुटा रही है। मृतकों की पहचान कर्मबीर उर्फ बुल्ला पुत्र जयनारायण और उसके भाई कुलदीप के रूप में हुई। दोनों भाइयों की नुकीले हथियार से वार करके हत्या की गई है। चेहरे को बुरी तरह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मकान को सील कर जांच कर रही है।

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे सूचना मिली कि पोलंगी गांव के एक मकान में दो लोगों के शव क्षत-विक्षप्त हालत में पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जिस मकान में शव मिले हैं, वह गांव के बाहर है। पुलिस आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी जुटा रही है कि दोनों भाई यहां कब आए और उनके साथ कौन-कौन थे।

पुलिस की शुरुआती जानकारी में आया है कि जयनारायण के छह संतानें थीं, जिनमें तीन की मौत हो चुकी है। कर्मबीर उर्फ बुल्ला और कुलदीप की शुक्रवार को हत्या कर दी गई, जबकि एक गांव से बाहर रहता है। पुलिस ने उसे मामले की जानकारी दे दी है। अभी तक वह मौके पर नहीं पहुंचा है।

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button