गुरुग्राम और चंडीगढ़ के दो दर्जन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
स्कूलों में फैली दहशत, बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया, लिखा था, हरियाणा खालिस्तान है

सत्य खबर हरियाणा
Bomb Threat : दिल्ली से सटे गुरुग्राम और पंजाब हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग स्कूलों के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए, जिनमें स्कूल परिसरों में बम लगाए जाने का दावा किया गया था। धमकी मिलने वाले स्कूलों में डीएलएफ फेज-1 स्थित कुनस्कापालन स्कूल, सेक्टर-53 का लैंसर्स स्कूल, सेक्टर-64 स्थित हेरिटेज एक्सपीरियंसियल लर्निंग स्कूल और बादशाहपुर क्षेत्र का पाथवेज वर्ल्ड स्कूल शामिल हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत संबंधित स्कूलों में पहुंचीं और पूरे परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्तों को तैनात किया गया है, जबकि राहत और बचाव कार्य में सहायता के लिए एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल सभी स्कूलों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। धमकी भरे ई-मेल की जांच साइबर टीम द्वारा की जा रही है।

इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है, जो जांच में सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी भी स्कूल परिसर से संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सच्चाई का पता लगाने के लिए साइबर टीम भी जांच में जुट गई है।
बता दें कि आज सुबह 7 बजे कुंसकपालन स्कूल (DLF फेज-1) गुरूग्राम में बम्ब की धमकी भरी मेल प्राप्त हुई। जिसमें लिखा था कि हरियाणा खालिस्तान है, गुरुग्राम स्कूल में दोपहर 1.11 बजे बम धमाका होगा। इसी प्रकार से लांसर इंटेरनेशनल स्कूल सैक्टर 53 गुरूग्राम, शेरवुड स्कूल डीएलएफ फेस-2 गुरूग्राम अमेरिकन स्कूल डीएलएफ फेस-2 गुरूग्राम, लॉटस वैली स्कूल सैक्टर 50 गुरुग्राम, श्रीराम स्कूल सैक्टर 29 गुरूग्राम, स्कोटिस स्कूल सैक्टर 57 गुरूग्राम बम्ब से उडाने की धमकी भरी मेल मिली है। ज्यादातर स्कलों में एम्बर डरहम (gone.fishin.chick29@gmail.com) से मेल प्राप्त हुई है, जबकि कुछ स्कूलों में नॉवेल्ला होल्टमेयर (novellaholtmeierx307@hotmail.com) से मेल प्राप्त हुई है। सभी मेल में कैंटेट सेम है। स्थानीय पुलिस मौके पर सभी स्कूलों में पहुंच गई है। जिन-जिन स्कलों में मेल आई है। सभी स्कलों की छुटटी कर दी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फरवरी के प्रस्तावति पंजाब दौरे से ठीक पहले बुधवार को चंडीगढ़ के 18 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी भरे इस संदेश में बम ब्लास्ट @ 1:11 बजे लिखते हुए भड़काऊ और आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। ई-मेल में चंडीगढ़ खालिस्तान है, स्कूलों में राष्ट्रगान बंद करो, देह शिवा वर मोहे शुरू करो, लिखा गया है। साथ ही डेरा बल्लां दाैरे पर आ रहे प्रधानमंत्री को निशाना बनाने की बात लिखी हुई है। एक फरवरी को प्रधान मंत्री गुरु रविदास जयंती पर डेरा बल्लां में नतमस्तक होंगे। धमकी की खबर फैलते ही स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई। अभिभावक तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित घर ले गए। कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। सूत्रों की माने तो सभी स्कूलों को एक ही ईमेल आई है।

चंडीगढ़ के इन स्कूलों को मिली धमकी
गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-16, 19, 22 और 47,
रयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-49,
सेंट स्टीफन स्कूल सेक्टर-45,
केबी डीएवी स्कूल सेक्टर-7,
टेंडर हार्ट स्कूल सेक्टर-33,
एसडी स्कूल सेक्टर-32,
सेंट जेवियर स्कूल सेक्टर-44,
विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38,
अजीत करम सिंह स्कूल सेक्टर-41,
आशियाना स्कूल सेक्टर-46,
भवन विद्यालय सेक्टर-27,
सौपिन्स स्कूल सेक्टर-32,
डीपीएस सेक्टर-40,
सेंट जॉन स्कूल,
सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26,
स्ट्रॉबेरी फील्ड्स स्कूल सेक्टर-26 समेत कुल 18 स्कूल शामिल हैं।
#GurugramSchools #ChandigarhSchools #BombThreats #SchoolSafety #EducationCrisis #GurugramNews #ChandigarhNews #EmergencyResponse #PublicSafety #CommunityAlert #StudentSafety #ThreatAssessment #CrisisManagement #LocalNews #GurugramSchoolsUpdates #ChandigarhUpdates #SchoolSecurity #SafetyFirst #MaintainCalm #BeAware