Border 2 का फर्स्ट लुक आउट! Varun Dhawan का नया अवतार देखकर फैन्स रह गए हैरान

बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘Border 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 5 नवंबर, गुरुनानक जयंती के अवसर पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। पोस्टर में वरुण धवन एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो उनकी कॉमेडी फिल्मों से काफी अलग है। सनी देओल फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम किरदारों में हैं। पोस्टर में साफ दिखाई दे रहा है कि यह फिल्म युद्ध और देशभक्ति के भाव से भरपूर होगी।
वरुण धवन का किरदार – होशियार सिंह दहिया
फिल्म के पोस्टर के साथ ही वरुण धवन के किरदार का नाम भी फैंस के सामने आया। वरुण इस फिल्म में होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस नए अवतार ने फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है। पोस्टर में वरुण सेना की वर्दी पहने, हाथ में बंदूक थामे, दुश्मन की तरफ बढ़ते हुए दिख रहे हैं, और उनके चेहरे पर देशभक्ति की चमक साफ नजर आ रही है। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी गणतंत्र दिवस से तीन दिन पहले। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने टी-सीरीज़ फिल्म्स और जेपी फिल्म्स के बैनर तले किया है।

पहली ‘Border’ फिल्म की धमाकेदार सफलता
1997 में रिलीज हुई ‘Border’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यह फिल्म 1971 के लोंगेवाला युद्ध की घटनाओं पर आधारित थी। इसमें सनी देओल के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म का बजट ₹10 करोड़ था, जबकि वैश्विक स्तर पर इसने ₹64.98 करोड़ की कमाई की थी, जो उस समय के लिए बहुत बड़ी कमाई थी। फिल्म की कहानी, अभिनय और युद्ध के दृश्य दर्शकों को बेहद पसंद आए थे। इस फिल्म की सफलता के बाद अब Border 2 को लेकर भी फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
View this post on Instagram
फैंस ने किया वरुण धवन के लुक की जमकर तारीफ
फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज होते ही वरुण धवन के लुक को लेकर फैंस और सेलेब्रिटी प्रतिक्रिया देने लगे। सोशल मीडिया पर उनके पोस्टर की खूब तारीफ हो रही है। कई लोगों ने लिखा, “1000 करोड़ की कमाई की तैयारी” और “चहा गए तुस्सी, बेस्ट विशेज़, इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित।” पोस्टर में दिख रहा वरुण का देशभक्ति और साहस भरा अवतार दर्शकों को बहुत पसंद आया है। फिल्म के युद्ध दृश्य और सेना के लुक ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि Border 2 पहले भाग की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी और दर्शकों को रोमांच और देशभक्ति का अद्भुत अनुभव देगी।