हरियाणावायरल

हरविंद्र कल्याण ने कहा कि “विधायक जी आपने तो तीन मंत्रियों को लपेट दिया खेतों में आई गाद और पीने का पानी का मामला सदन में उठा

हरविंद्र कल्याण ने कहा कि "विधायक जी आपने तो तीन मंत्रियों को लपेट दिया खेतों में आई गाद और पीने का पानी का मामला सदन में उठा

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panchkula

Assembly Winter Session : हरियाणा विधानसभा में आज बाढ़ के दौरान खेतों में आई गाद का मामला सुर्खियों में रहा। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हस्तक्षेप करते हुए सदन को आश्वस्त किया कि सरकार किसी भी किसान को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होने देगी।

 

सदन में विधायक रामकरण काला ने कुरुक्षेत्र में बाढ़ और किसानों को मुआवजा मिलने का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि “हमारी सरकार ने किसानों को मुआवजा दिया है। अगर कोई किसान रह गया है, तो उसकी जानकारी दे दीजिए। हम जांच करा कर मुआवजा देंगे।” हरियाणा विधानसभा में इस मामले को आगे बढ़ते हुए शाहाबाद के विधायक रामकरण काला और विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि काफी किसानों की जमीन पर गाद आ गई है। इसे हटाने के लिए सरकार क्या कर रही है तो मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि दो लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था लेकिन वह आवेदन सरकार के पैरामीटर पर सही नहीं पाए गए।

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी

 

उन्होंने बताया कि सरकार के पैरामीटर के अनुसार अगर किसी जमीन पर 1 इंच से 3 इंच मिट्टी आ गई है तो किस उसे हटा सकता है और उसे मिट्टी का प्रयोग कर सकता है लेकिन सरकार इसके लिए कोई मुआवजा नहीं देगी। उन्होंने बताया कि 3 इंच से 2 फीट तक की मिट्टी को 15 दिन में सरकार हटाएगी और इसमें 20% मिट्टी किसान को मिलेगी, 40% मिट्टी पर खनन विभाग का और इतनी ही मिट्टी पर ग्राम पंचायत का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि जो भी किसान पैरामीटर पर आवेदन करेगा उसे परमिशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह खुद खेतों में गए हैं और उन्होंने देखा है की मिट्टी इतनी ज्यादा नहीं है जितनी कही जा रही है। इस मुद्दे पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि ‘हम किसान का नुकसान नहीं होने देंगे। अगर किसी का मुआवजा रह गया है तो उसे जांच करा कर जरूर देंगे।’

 

इससे पहले कांग्रेस नेता भारत भूषण बत्रा ने रोहतक में पीने के पानी का मुद्दा उठाया। कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘शहरवासियों को पीने का पानी पूरा नहीं मिलता। हर किसी को स्वच्छ पानी का अधिकार है। सरकार को इस बारे में काम करना चाहिए। नहर का पानी भी उपलब्ध करवाना चाहिए। नहर में सिर्फ 16 दिन पानी आता है। जिससे पीने के पानी की समस्या होती है।
इस पर स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि “विधायक जी आपने तो तीन मंत्रियों को लपेट दिया। इस मुद्दे पर मंत्री के साथ बैठक कर दोबारा चर्चा कीजिए।”

हरियाणा की जेलों में 352 कैदी अधिकारियों से मांगते हैं नशा

 

मंत्री रणबीर गंगवा ने आश्वासन देते हुए कहा कि ‘हम वाटर स्टोरेज को बढ़ा रहे हैं। इस पर हमारा काम चल रहा है। जिसके बाद पानी की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा स्टोरेज के लिए कुछ जमीन चिन्हित की जा रही है। जिस पर काम किया जा रहा है। पाइपलाइन बदलने के लिए 16 करोड़ रुपये की अप्रूवल हो गई है। अगले साल तक इसे बदल दिया जाएगा।’

 

इस मुद्दे पर हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ‘पानी की समस्या बड़ी है। इसके बिना जीवन नहीं है। सरकार जहां कहेगी हम जमीन तुरंत दिलवा देंगे। आप बस पानी की समस्या को दूर करें।’ भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ‘मेरी सरकार से अपील है कि इसके लिए टाइम बाउंड किया जाए। ताकि समस्या का जल्द से जल्द निपटारा हो सके।’
सीएम नायब सैनी ने भूपेंद्र हुड्डा की इस अपील पर कहा कि ‘जनता का पीने का साफ पानी मिले। इसकी हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। हम काम कर रहे हैं।’

रेखा शर्मा के बिगड़े बोल पर चंद्रमोहन बिश्नोई की भावुक अपील, सियासत में हर गलत लफ्ज़ का हिसाब देना पड़ता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button