हरियाणा

Haryana: जिनका विधायक के मौत की खबर फैली, विधायक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा, मैं जिंदा हूं

Satyakhabarindia

Haryana: अचानक विधायक पुत्र के फोन घनघनाने लगे। हर कोई उनसे उनके पिता की खैरियत जानना चाहता था। लगातार फोन आने के बाद पता चला कि किसी ने इस बात की चर्चा चला दी है कि पुन्हाना के विधायक मोहम्मद इलियास का इंतकाल हो गया है।

प्रदेश के मेवात की पुन्हाना सीट से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास के इंतकाल की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शुभचिंतकों ने शोक जताने के लिए बेटे को फोन किया तो इसका खुलासा हुआ। यह सुनकर विधायक और उनके बेटे भौंचक्के रह गए। विधायक को अपने फेसबुक अकाउंट से लोगों के सामने आकर कहना पड़ा कि वे अभी जिन्दा हैं। 71 वर्षीय विधायक ने बताया कि बीमारी की वजह से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। एक-दो दिन में छुट्टी मिलने पर घर लौटेंगे।

विधायक के बेटे जावेद ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा-किसी ने मंत्री जी (मोहम्मद इलियास पहले मंत्री रहे हैं) के इंतकाल की खबर डाल रखी है। मेरे अब्बा जी की तबीयत पहले से ठीक है। यह बहुत शर्मनाक बात है कि रहीसा खान (राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी) समर्थकों से बार-बार इस तरह की हरकत कराते हैं। पूर्व विधायक होकर इस तरह की बातें शोभा नहीं देती। जावेद ने कहा, जिंदगी और मौत अल्लाह के हाथ में है। रहीसा और उसके समर्थकों के हाथ में नहीं है। रहीसा खान अनपढ़ और जाहिल व्यक्ति हैं। इसी वजह से यह वाहियात हरकत की। इस पर कोई ध्यान न दे।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र

Haryana: जिनका विधायक के मौत की खबर फैली, विधायक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा, मैं जिंदा हूं

इस मामले में विधायक पुत्र द्वारा पूर्व विधायक रहीसा खान पर आरोप लगाने के बाद रहीसा ने कहा कि विधायक के बेटे की मानसिकता खराब है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा। उन्होंने कहा कि विधायक मोहम्मद इलियास के बेटे की मानसिकता खराब है। जिस युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई थी, वह खुद सामने आ गया है और वह कह रहा है कि वह विधायक चौधरी मोहम्मद इलियास का समर्थक है। विधायक का बेटा जावेद सोशल मीडिया पर आकर बेवजह बदनाम कर लोगों को भ्रमित कर रहा है। मौत और जिंदगी अल्लाह के हाथ में है, भला मैं कौन होता हूं। सोशल मीडिया के जरिए विधायक का बेटा मेरे ऊपर आरोप लगाकर वाहवाही लूट रहा है।

सूत्रों ने बताया कि विधायक मोहम्मद इलियास पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। अब वह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में दाखिल हैं। उनका डायलिसिस चल रहा है। उन्हें सांस संबंधी दिक्कत भी रही है, जिसकी वजह से बोलते वक्त वह लंबी-लंबी सांस लेते हैं।

अंबाला कैंट और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन तथा गुरुग्राम के 6 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

विधायक को उनके गनमैन से जानकारी मिली कि उनके इंतकाल की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। विधायक के बेटे जावेद के पास भी शुभचिंतकों के लगातार फोन आने लगे। पुन्हाना हलके में यह खबर तेजी से फैल गई। राजनैतिक गलियारों में विधायक की मौत की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी।

पिनगवां निवासी वरिष्ठ वकील महेश कुमार एडवोकेट ने बताया कि उनके पास शाम करीब 5 बजे कई फोन आए जिसमें उनसे पूछा गया कि विधायक की मौत हो चुकी है। यह सुनकर वह भी अचंभित रह गए।

विधायक ने फेसबुक पर क्या कहा

विधायक मोहम्मद इलियास ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। जिसमें कहा गया है और मुझे अपने गनमैन से जानकारी मिली कि उनके इंतकाल की खबरें चल रही हैं। मौत और जिंदगी अल्लाह के हाथ में है, वह सभी को आनी है। मेरी तबीयत में पहले से सुधार है। अल्लाह से दुआ करें कि जल्द ही मैं सभी के बीच में आऊंगा। ऐसा नहीं है कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, लेकिन पहले से आराम है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी वजह से किसी का दिल दुखा है तो में उसके लिए माफी मांगता हूं।

भाजपा ने पंचकूला में निकाली महिला आक्रोश मशाल यात्रा

रहीसा बनाम इलियास

रहीसा खान और मोहम्मद इलियास में करीब डेढ़ दशक से सियासी प्रतिद्वंद्विता है। 2014 में निर्दलीय लड़े रहीसा खान ने इनेलो के टिकट पर लड़े मोहम्मद इलियास को हराया था। 2019 में कांग्रेस ने मोहम्मद इलियास को टिकट दिया। जबकि रहीसा खान को इनेलो ने टिकट दिया। इस बार इलियास जीते। 2024 में मोहम्मद इलियास को कांग्रेस ने टिकट दिया। जबकि रहीसा खान निर्दलीय लड़े, लेकिन हार गए। चौधरी रहीसा खान 2014 में निर्दलीय विधायक बने इसके बाद वह भाजपा के करीब आए। सरकार ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया। रहीसा 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। इस पर रहीसा खन निर्दलीय लड़े लेकिन कांग्रेसी मोहम्मद इलियास से हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button