हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम, बिखराव वाली बारिश संभव, तापमान में गिरावट की संभावना

Satyakhabarindia

Haryana Weather: हरियाणा में आज मौसम में बदलाव की संभावना है। कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में भी गिरावट आएगी, जिससे दिन का तापमान लगभग 28-32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और रेवाड़ी जैसे जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात का तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। हरियाणा में आर्द्रता का स्तर 70-85% के बीच रहने की संभावना है। रोहतक में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हिसार में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हालांकि कल भी चार जिलों में बारिश हुई संभावना व्यक्त की गई थी लेकिन दोपहर बाद करनाल में बारिश हुई। यह बारिश करीब 18 दिन बाद हुई है। प्रदेश में आखिरी बार 11 सितंबर को बारिश हुई थी, जिसके बाद 24 सितंबर को मानसून लौट गया था।

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, फिलहाल चारों ही जिलों में मौसम साफ बना हुआ है।

Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम, बिखराव वाली बारिश संभव, तापमान में गिरावट की संभावना

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

मौसम वैज्ञानिक डॉ चंद्रमोहन के अनुसार हरियाणा एनसीआर दिल्ली से मानसून की वापसी और विदाई हों चुकी है धीरे धीरे सम्पूर्ण इलाके में दिन के तापमान में हल्की गिरावट जबकि रात्रि तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है।परन्तु विदाई के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। आज हरियाणा एनसीआर के दक्षिणी जिलों महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, नूंह में बिखराव वाली हल्की बारिश होगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर हलचलें ज़ारी है जिनकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दोनों तरफ से हवाओं की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्से पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनेगा और हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है जबकि शेष हरियाणा में कहीं कहीं छिट-पुट इलाकों में बिखरी हुई हल्की बारिश की गतिविधियां होगी।

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

कल भी इन्हीं इलाको में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी, मगर बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। उसके बाद 4-7 अक्टूबर के दौरान बारिश होने की सम्भावना बन रही है। क्योंकी एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। कुल मिलाकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अक्टूबर माह में पहले दस दिनों के मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना ज़ारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button