हरियाणा

जींद के युवक का अमेरिका में मर्डर, अमेरिकी को खुले में पेशाब करने से रोका तो मारी गोली, 45 लाख खर्च कर डोंकी रूट से गया था अमेरिका

Satyakhabarindia

जींद के 26 वर्षीय युवक की अमेरिका में गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा और अढाई साल पहले 45 लाख रुपए खर्च कर डोंकी रूट के रास्ते अमेरिका गया था।

जींद के बराह कलां गांव के ईश्वर का बेटा 26 वर्षीय कपिल 2022 में पनामा के जंगलों से होते हुए डोंकी रूट के जरिए मैक्सिको की दीवार फांदकर अमेरिका में कूदा था। इसके बाद वहां गिरफ्तारी हुई और वहां पर केस चलाकर रहने लगा था।

भाखड़ा-ब्यास पानी बंटवारे को लेकर हाईकोर्ट का पंजाब को बड़ा झटका

जींद के युवक का अमेरिका में मर्डर, अमेरिकी को खुले में पेशाब करने से रोका तो मारी गोली, 45 लाख खर्च कर डोंकी रूट से गया था अमेरिका

कपिल के पिता खेती-बाड़ी करते हैं। कपिल के चाचा रमेश की पिल्लूखेड़ा में ट्रैक्टर एजेंसी है। चाचा रमेश ने ही उसे अपने पास जींद में रखकर पढ़ाया था। परिवार का सहारा बनने के लिए लगभग 45 लाख रुपए खर्च कर कपिल अढ़ाई साल पहले डोंकी रूट से अमेरिका गया था।

इनेलो ने सोनीपत से एडवोकेट आंनद खत्री और पंचकुला से मनोज अग्रवाल को उतारा मैदान में

परिजनों के अनुसार कपिल अमेरिका के कैलिफोर्निया में जहां काम करता था, वहां काले रंग का एक मूल अमेरिकी आया। यह मूल अमेरिकी जब पेशाब करने लगा, तो कपिल ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर बात इतनी बढ़ गई की अमेरिकी मूल के युवक ने कपिल पर कई गोली दाग दी। इसमें कपिल की मौके पर मौत हो गई।

कपिल की हत्या के साथ परिवार के सपने तिनके की तरह टूट कर बिखर गए। अब परिवार के सामने कपिल के शव को भारत लाने की सबसे बड़ी चिंता है। यह कहा जा रहा है कि कपिल का शव अमेरिका से भारत लाने में कम से कम 15 दिन लग जाएंगे। गांव के युवक की अमेरिका में इस तरह हत्या कर दिए जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बचपन से जो चौटाला परिवार के लिए लड़ा, दुष्यंत के कारण छोड़ दी पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button