
Satya Khabar,Panchkula
मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार 25 नवम्बर 2025 मंगलवार। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि रात्रि 10 बजकर 57 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। उत्तराषा-सजय़ नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग मध्याह्न 11 बजकर 49 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। बव करण प्रातः 10 बजकर 13 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आंरभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर। सूर्यास्त शाम 5 बजकर 24 मिनट।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 4 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 08 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 58 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक।
आज का राशिफल
मेष राशि : व्यवसायिक सफलता मिलेगी, कुछ अधिकारियों का साथ मिलेगा, राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि : यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे, भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम, संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि : नौकरी चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि : शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम होगा, गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, प्रेम, संतान का साथ होगा। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि : भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग होगा, भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी, मां का साथ होगा, थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, प्रेम, संतान ठीक है।
तुला राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय होगा।
वृश्चिक राशि : पराक्रम रंग लाएगा, व्यापारिक स्थित सुदृढ होगी, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि : धन का आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है लेकिन थोड़ी दूरी बनी रहेगी, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि : ऊर्जावान बने रहेंगे, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी, स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि : मन परेशान रहेगा, खर्च की अधिकता होगी, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा रहेगा, फिर भी मन चिंतित रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि : आय में वृद्धि होगी, रुका हुआ धन वापस मिलेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, यात्रा का योग बनेगा, शुभ समय। नीली वस्तु का दान करें।