ताजा समाचारहरियाणा

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

पौष, कृष्ण द्वादशी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार मंगलवार 16 दिसम्बर 2025। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।द्वादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र अपराह्न 2 बजकर 49 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग दोपहर 1 बजकर 23 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर। सूर्यास्त शाम 5 बजकर 26 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 41 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त

दुष्यंत चौटाला की छात्रा महापंचायत भाजपा की बी टीम की राजनीति : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट से राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 10 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 16 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 11 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट तक।

आज का राशिफल

मेष : वाणी का प्रयोग सोच समझ कर करें, किसी दूसरे के भरोसे काम ना छोड़ें, प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे, धन खर्च में सावधानी बरतें, सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ : करियर के क्षेत्र में स्थिति बेहतर होगी, परिवार से सहयोग मिलेगा, आपकी नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन : भेंटवार्ता में सक्रियता दिखाएंगे, रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा, निजी मामले सुखद रखेंगे, संबंधों में शुभता बढ़ेगी।

हरियाणा में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की तैयारी

कर्क : धन की स्थिति में सुधार होगा, करियर को आगे बढ़ाने का समय है, मन की चिंता दूर होगी, नए सिरे से काम की शुरुआत करें, सेहत का ख्याल रखें।

सिंह : कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, मेहनत का फल मिलेगा, बातचीत में धैर्य रखें, शत्रुओं के हल्के में ना लें।

कन्या : भाग्य का साथ मिलेगा, रुके हुए काम पूरे होंगे, काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी, करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी, लंबी दूरी की यात्रा से लाभ होगा।

तुला : हर फैसले सावधानी से करें, रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है, आपके खर्चे अचानक बढ़ेंगे, किसी से मतभेद हो सकता है, घर वालों से मन की बात कह दें।

वृश्चिक : परिवार के सपोर्ट से काम बनेंगे, तेजी से काम करने का दिन है, मन की चिंता दूर होगी, आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, यात्रा से बचना होगा।

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को लेकर लोगों में नहीं कोई उत्साह

धनु : किसी से मतभेद हो सकता है, अपने काम सावधानी से करने का दिन है, आपके खर्चो में भी बढ़ोतरी होगी, मन की चिंता दूर करने में आप सफल होंगे।

मकर : योजना बना कर काम करना होगा, लोग आपके काम की तारीफ करेंगे, करियर को आगे बढ़ाने का समय है, पार्टनरशिप से लाभ होगा, बड़े फैसले करने में देरी ना करें।

कुंभ : अपनों की खुशी बढ़ाएंगे, संबंधों में सुधार आएगा, अतिथि आगमन बना रहेगा, त्याग समर्पण का भाव बढ़ेगा, सभी से सहजता बनाए रखेंगे।

मीन : पूरी मेहनत से काम करने का दिन है, जल्दबाजी में फैसला करने से बचें, परिवार से जुड़े काम बनेंगे, विदेश से लाभ का समाचार मिलेगा, यात्रा से लाभ का योग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button