ताजा समाचार

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

पौष, शुक्ला, तृतीया, विक्रम संवत 2082 तदनुसार मंगलवार 23 दिसम्बर 2025। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहूकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि मध्याह्न 12 बजकर 13 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 5 बजकर 8 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग सायं 4 बजकर 30 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। गर करण दिन के 12 बजकर 13 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर। सूर्यास्त शाम में 5 बजकर 29 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त

इनेलो ने सोनीपत से एडवोकेट आंनद खत्री और पंचकुला से मनोज अग्रवाल को उतारा मैदान में

दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय दोपहर में 12 बजकर 20 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 56 मिनट तक।

आज का राशिफल

मेष : नए कार्य की योजना बनेगी, पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, उन्नति के लिए नए सिरे से विचार करना होगा, भाग्य का सपोर्ट मिलेगा, करियर को आगे बढ़ने का समय है, व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं।

वृषभ : आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, समस्याओं को हल करने के रास्ते मिलेंगे, अपने खर्चों को कंट्रोल करना होगा, लोगों से मतभेद हो सकते हैं, प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे, व्यापार में स्थिति सुधरेगी।

मिथुन : आज का दिन सुखद है, जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। भावनाएं थोड़ी ज्यादा हावी रह सकती हैं, परिवार या रिश्तों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें।

बचपन से जो चौटाला परिवार के लिए लड़ा, दुष्यंत के कारण छोड़ दी पार्टी

कर्क : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है, स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी, रोजगार के अवसर मिलेंगे, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह : धन की स्थिति में सुधार होगा, मन की चिंता दूर होगी, रुके हुए काम बनेंगे, यात्रा से लाभ का योग है, आपका सम्मान और बढ़ेगा, व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी।

कन्या : कानूनी अड़चन दूर होगी, धर्म-कर्म में रुचि रहेगी, प्रसन्नता रहेगी, क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। मन असमंजस में रह सकता है, किसी फैसले को लेकर दो राय हो सकती है।

तुला : योजना बनाकर जरूरी काम करें, धन की स्थिति बेहतर होगी, किसी काम को दूसरों के भरोसे ना छोड़ें, किसी से मतभेद ना बढ़ने दें, उधार लेन देन से बचने का समय है, व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक : प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ का योग है, भावनाओं में बह कर फैसला करने से बचें, काम करने का तरीका बदलें लाभ होगा, अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे, नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहें।

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

धनु : मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। नई सोच और नए प्लान बन सकते हैं, काम या पढ़ाई में बदलाव की इच्छा जागेगी।

मकर : वाणी का प्रयोग सोच समझकर करें, परिवार से सहयोग मिलेगा, किसी काम में ज्यादा अलस करने से नुकसान हो सकता है, आज किसी से उलझने से बचें, नेगेटिव विचारों को हावी ना होने दें, व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कुंभ : मानसिक तनाव दूर होगा, भाग्य का साथ मिलेगा, कुछ नया करने की योजना बनेगी, आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी, अहंकार का भाव ना बढ़ने दें, व्यापार में लाभ का योग है।

मीन : मेहनत का फल कम मिलेगा, कार्य की प्रशंसा होगी, धन प्राप्ति सुगम होगी, प्रसन्नता रहेगी, संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी, व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button