ज्योतिषताजा समाचार

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panchkula

माघ कृष्ण, प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082 तदनुसार रविवार 4 जनवरी 2026। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल 4 बजकर 30 मिनट तक से 6 बजे तक। प्रतिपदा तिथि दिन के 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र अपराह्न 3 बजकर 11 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अर्धरात्रोपरान्त 1 बजकर 47 मिनट तक उपरांत विषकुंभ योग का आरंभ। कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा 9 बजकर 43 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय सुबह में 7 बजकर 14 मिनट तक। सूर्यास्त शाम में 5 बजकर 37 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 51 मिनट मिनट तक। निशिथ काल रात में 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त

मंडियों का दौरा करके किसानों की समस्याओं को उठाएगी जेजेपी : डॉ अजय सिंह चौटाला

शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 08 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 4 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक।

आज का राशिफल

मेष : आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आपके विदेश जाने के योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। आपके अपने माता-पिता से पूछकर ही कोई निर्णय लें। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की किसी परीक्षा की तैयारी में नजर आएंगे।

वृषभ : आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला होगा। आपको कोई जिम्मेदारी भरा पद मिल सकता है और आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है और प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कुछ नए संपर्क से आपको लाभ तो होगा, लेकिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आपके सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें, नही बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे।

कर्क : आज आपको बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा। आध्यात्म के कार्यों में आपका काफी रुचि रहेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त प्राप्त होगी। आपको किसी सरकारी मामले में सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर यदि खटपट पर चल रही थी, तो उसे आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस और इनेलो का एजेंडा हमेशा वोट लो और शोषण करो : नायब सैनी

सिंह : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विदेश जाने की आप योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद भी आपके ऊपर बना रहेगा और आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना भी अच्छा रहेगा।

कन्या : आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आज आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने भाई बहनों की बातों में बेवजह पड़ने से बचना होगा। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है।

तुला : आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको कुछ नए इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा और व्यापार में भी आपको किसी को पार्टनर बनना पड़ सकता है। बिजनेस तो पहले से बेहतर चलेगा। यदि आपकी कोई नया घर, मकान अधिक खरीदने की इच्छा थी, तो वह पूरी हो सकती है। आपको बाहर के खाने-पीने से परहेज रखने की आवश्यकता है, नहीं तो आपकी पेट संबंधित समस्याएं बढ़ेगी, जिससे आपको टेंशन बढ़ेगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे।

वृश्चिक : आज आपकी पद- प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। करियर को लेकर आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे और किसी कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ें। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

धनु : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाने की आवश्यकता है। आप अपने शत्रुओं को भी आप आसानी से मात देने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

मकर : आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको बेवजह की भागदौड़ रहेगी, लेकिन आपको अपने पार्टनर पर भरोसा बहुत ही सोच समझकर करना होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर बनवाने का काम भी शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपका कोई छुपा हुआ राज जीवनसाथी के सामने आ सकता है।

राजनीति की भेंट चढ़ा भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम, जमकर लात-घूंसे चले

कुंभ : आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाला है। साल के शुरुआत ही आपके लिए बेहतर रहेगी, क्योंकि आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में काफी समय लगाएंगे। यदि आपकी किसी बात को लेकर पिताजी आपसे नाराज चल रहे हैं, तो आपको उनसे कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। आपकी कोई मेहनत रंग लाएगी, लेकिन छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मीन : आज आपको किसी काम को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं और दिन भी आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपको मौसम के विपरीत प्रभाव से बचने की आवश्यकता है। कारोबार कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप यदि किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button