ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कोहरे की चादर ओढ़े हैं हरियाणा के नौ जिले! 🌁 गुड़गांव से अंबाला तक – हर जगह घना कोहरा और खराब AQI। दृश्यता मात्र 50 मीटर! यह सिर्फ मौसम का खेल नहीं, बल्कि हमारी सांसों का सवाल है। 🚨

कोहरे की चादर ओढ़े हैं हरियाणा के नौ जिले! 🌁 गुड़गांव से अंबाला तक - हर जगह घना कोहरा और खराब AQI। दृश्यता मात्र 50 मीटर! यह सिर्फ मौसम का खेल नहीं, बल्कि हमारी सांसों का सवाल है। 🚨

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Panchkula

Haryana Weather Update : हरियाणा के नौ जिलों में आज सुबह कोहरा छाया हुआ था। इस बीच प्रदेश में AQI में कोई सुधार नहीं हुआ है। प्रदेश में आज सुबह 6:30 बजे AQI 520 दर्ज किया गया, जबकि सुबह 5:15 बजे यह 527 दर्ज किया गया था।
हरियाणा के अनेक शहरों में AQI 500 से ज्यादा दर्ज किया गया है। हरियाणा में सबसे खराब हवा रोहतक की बनी हुई है जहां 6:30 बजे AQI 742 दर्ज किया गया। रोहतक देश के टॉप 10 प्रदूषण इलाकों में चौथे स्थान पर है। हरियाणा में दूसरे नंबर पर समालखा की हवा खराब है। यहां पर AQI 708 दर्ज किया गया। समालखा देश में छठे स्थान पर रहा। सोनीपत में AQI 703 दर्ज किया गया और यह देश में सातवें स्थान पर था।

 

इनके अलावा भी दूसरे कई इलाकों में वायु गुणवत्ता काफी खराब बनी हुई थी। हरियाणा के बहादुरगढ़ में AQI 641, फरीदाबाद में 635, जींद में 589, झज्जर में 579, हिसार में 562, पानीपत में 552, पलवल और खेड़की माजरा में 519, गुरुग्राम में 516, सरसौली में 509 दर्ज किया गया है।

 

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्श हमें समानता और न्यायपूर्ण समाज की निर्माण की प्रेरणा देते हैं : नायब सैनी


इसी समय हरियाणा के अंबाला में AQI अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज किया गया यहां पर यह 172 बना हुआ था। प्रदेश में सबसे कम AQI पंचकूला में दर्ज किया गया। यहां पर हवा खराब श्रेणी में थी और AQI 139 दर्ज किया गया। इनके अलावा हरियाणा के बाकी गांव और शहरों की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई थी। प्रदेश के यमुनानगर में AQI 205, सिरसा में 239, कैथल में 242, नारनौल में 265, फतेहाबाद में 300 दर्ज किया गया।

 

हरियाणा में छाई कोहरे की चादर

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में आज सुबह 6.00 बजे की सेटेलाइट इमेज में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, भिवानी, झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात क्षेत्र में आज ‘ब्यूटी आफ विंटर’ धुंध कोहरा देखने को मिल रहा है। जबकि उत्तरी जिलों पर हल्की बादलवाही देखने को मिल रही है। हिसार स्थित कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ चंद्रमोहन ने यह जानकारी दी।

नासिक में महिला पुलिस का अंडरकवर ऑपरेशन TCS में यौन उत्पीड़न का बड़ा खुलासा
नासिक में महिला पुलिस का अंडरकवर ऑपरेशन TCS में यौन उत्पीड़न का बड़ा खुलासा

 

हरियाणा में तापमान

कल हरियाणा में सबसे कम तापमान हिसार में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री बना हुआ था। प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। हरियाणा के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। प्रदेश के अधिकतम तापमान की बात करें तो चरखी दादरी में सबसे ज्यादा 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा में अधिकतम तापमान सबसे कम कैथल में दर्ज किया गया, जो 21 डिग्री बना हुआ था।

मौसम का अलर्ट

STF से मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग का शूटर निलेश घायल

मौसम जानकारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में बड़ा फर्क तो नहीं आएगा, लेकिन सुबह रात की ठंड और कोहरा और बढ़ सकता है। सच्चाई ये है कि हरियाणा में ठंड का असर अब धीरे धीरे तेज हो रहा है और लोगों को खुद को पूरी तरह सर्दियों के लिए तैयार रखना चाहिए। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद और सोनीपत में गहरे धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है। यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

 

#HaryanaFog #AirPollution #DenseFog #HaryanaPollution #AQI #FogAlert

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button