ताजा समाचारवायरलहरियाणा

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, पहाड़ी इलाकों से आने वाली हवा से पारा नीचे गिरा दिन के समय जींद रहा सबसे ठंडा, दिन का तापमान 11.1

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, पहाड़ी इलाकों से आने वाली हवा से पारा नीचे गिरा दिन के समय जींद रहा सबसे ठंडा, दिन का तापमान 11.1

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है, जिसकी वजह से पहाड़ों की हवा अब मैदानी इलाकों में आ रही है। इसकी वजह से दिन का तापमान गिर रहा है। अब रात का तापमान भी गिरेगा। अगले तीन दिन में रात के तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वर्तमान में हरियाणा में चल रही हवाओं के कारण हरियाणा के लोगों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है।

हरियाणा में तापमान

सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्ति के माध्यम से सेवा में बने हुए कर्मचारी और अधिकारियों की होगी छुट्टी

बीती रात प्रदेश के नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। इस दौरान मेवात में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। बात अगर दिन की की जाए तो हरियाणा में दिन के समय मंगलवार को कई इलाकों में सुबह के समय धूप के दर्शन नहीं हुए। हालांकि 11 बजे के आसपास कुछ शहरों में धूप निकली, मगर शीतलहर की वजह से धूप असरदार साबित नहीं हुई। लोग ठंड की वजह से कांप उठे। जींद में अधिकतम तापमान 11.1, चरखी दादरी में 11.9, हिसार में 12.2, रोहतक में 12.8, अंबाला में 13.2, नारनौल में 13.5, महेंद्रगढ़ में 13.7, गुरुग्राम में 14.1, भिवानी में 14.5, करनाल में 15.0 दर्ज किया गया। करनाल के उझानी में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि बुधवार को भी कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री से नीचे दर्ज किया जा सकता है। कुछ इलाकों में सुबह और रात के वक्त अत्यधिक घना कोहरा छा सकता है। वहीं, सात से नौ जनवरी के बीच कई इलाकों में शीतलहर की भी चेतावनी जारी की गई है।

हरियाणा में प्रदूषण

PST के परिणाम के लिए आपको नहीं करना होगा इंतजार, दौड़ पूरी करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर

प्रदेश में चल रही उत्तर पश्चिमी हवाओं ने जहां ठंड बढ़ाने का काम किया है, वही इन हवाओं ने हरियाणा की हवा को काफी हद तक साफ भी किया है। आज सुबह 7:30 हरियाणा का औसत AQI 189 दर्ज किया गया जो कल के मुकाबले काफी कम है कल इस समय हरियाणा का औसत AQI 250 से ज्यादा था। पिछले 24 घंटे में हरियाणा का न्यूनतम AQI आज सुबह 7:30 ही दर्ज किया गया है जबकि अधिकतम AQI कल सुबह 5:00 बजे 270 दर्ज किया गया था। आज सुबह हरियाणा की तावडू में AQI 232 दर्ज किया गया जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान लोहारू ग्रामीण में AQI 56 दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम है। हरियाणा के प्रमुख शहरों में अगर रेवाड़ी, पानीपत और पंचकूला को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी जगह हवा अस्वस्थ श्रेणी में बनी हुई थी। हरियाणा की पंचकूला में AQI 222, रेवाड़ी में 214 और पानीपत में 202 दर्ज किया गया। इन शहरों की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई।

मौसम रहेगा परिवर्तनशील

मंत्री राव नरबीर सिंह का वीडियो हुआ वायरल, बोले हर चीज के पैसे लगते हैं

ठंड के बावजूद बारिश का अब तक इंतजार ही है। प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई है। सूखी ठंड और चलती शीत हवाएं लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा और धुंध और गहरी हो सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक उत्तर और उत्तर-पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट जारी है। नमी की वजह से उत्तर और दक्षिण हरियाणा में सुबह और देर रात घना कोहरा छाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और कोहरे में सफर करते समय विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। ठंड का यह दौर अभी थमने वाला नहीं लगता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button