ताजा समाचार

स्कूल के बाहर अज्ञात बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मांगी थी फिरौती, भाऊ गैंग ने की वारदात

स्कूल के बाहर अज्ञात बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मांगी थी फिरौती, भाऊ गैंग ने की वारदात

Satyakhabarindia

Satay Khabar,Panchkula
बहादुरगढ़ के मॉडर्न स्कूल के बाहर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। यह फायरिंग हरियाणा ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता राकेश कोच के स्कूल पर हुई है। बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं, जिनमें से कुछ गोलियां स्कूल के गेट पर भी लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। कार से उतरे दो बदमाशों ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक बदमाश ने दोनों हाथों से फायरिंग की। स्कूल संचालक राकेश कोच से पहले फिरौती मांगी गई थी। हिमांशु भाऊ ने फोन कर फिरौती मांगी थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और स्कूल के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

बहादुरगढ़ स्थित बेरी रोड पर मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य गेट के बाहर शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं, जिनमें से कुछ गोलियां स्कूल के गेट पर भी लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, बदमाश एक स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। कार से उतरे दो बदमाशों ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक बदमाश ने दोनों हाथों से फायरिंग की। फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

स्कूल संचालक से पहले मांगी गई थी करोड़ों की रंगदारी

राकेश सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मैं और मेरा परिवार स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बीती रात लगभग 10:30 बजे, मॉडर्न स्कूल के पास मेरे घर के नजदीक एक गंभीर घटना घटित हुई। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरे घर के मुख्य गेट और पिलर पर लगभग 8-9 राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। इस घटना से मेरे परिवार एवं आसपास के स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। इस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी मदद से आरोपियों की पहचान की जा सकती है। उन्होंने इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेते हुए गहन जांच कराई जाए।

10 साल की सेवा पूरी करना खुद में नियमित करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button