ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा के स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित

हरियाणा के स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panchkula

Winter Vacation : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिनके अनुसार राज्य के सभी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए इस अवधि में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। वहीं 16 जनवरी, शुक्रवार से सभी स्कूल सामान्य रूप से दोबारा खुल जाएंगे और पढ़ाई शुरू होगी।

बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी : अर्जुन चौटाला

इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं/प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश संबंधी निर्देशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित की जाए। निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों के मानकों के अनुसार यदि आवश्यक हो, तो 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए विद्यालय बुलाया जा सकता है। यह व्यवस्था केवल बोर्ड कक्षाओं के लिए लागू होगी।

शिक्षा विभाग का कहना है कि प्रदेश में लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बच्चों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें स्कूल आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। आदेश सहायक निदेशक (शैक्षणिक) द्वारा निदेशक माध्यमिक शिक्षा, हरियाणा की ओर से जारी किए गए हैं। निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि वे आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। छुट्टियों के दौरान किसी भी प्रकार की नियमित कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी।

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि “शिक्षा विभाग से पत्र प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को छुट्टियों का बहुत बेसब्री से इंतजार होता है, लेकिन पढ़ाई में छुट्टियों के दौरान गैप नहीं आना चाहिए। बच्चों को घर पर भी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल डिजिटल युग का जमाना है। एआई तकनीक से भी बच्चे काफी काम की बातें सीख और जान सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए छुट्टियों की घोषणा किसी पर्व की तरह होती है, उन्हें इसका बहुत बेसब्री से इंतजार होता है, लेकिन पढ़ाई भी उतनी ही जरूरी है।” उन्होंने आगे कहा कि “छात्र समय सारणी बना लें सुबह, दोपहर, शाम या देर रात कौन से विषय की पढ़ाई कब करनी है

 

हरियाणा की जेलों में 352 कैदी अधिकारियों से मांगते हैं नशा

और अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। डिजिटल तकनीक से भी काफी कुछ घर बैठे छात्र सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूलों की छुट्टियां (शीतकालीन अवकाश) की गई है। इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ती है। बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए छुट्टियों की घोषणा हर साल की जाती है, लेकिन अधिकतर बच्चे पढ़ाई जारी रखने के बजाय खेलों पर अधिक ध्यान देते हैं। लिहाजा शीतकालीन अवकाश में स्कूलों में भले ही छात्र ना आए, लेकिन अपनी पढ़ाई इस तरह जारी रखें ताकि उनको परीक्षा के समय किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button