हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा और दादरी सबसे गर्म इलाका कल की तुलना में AQI में 150 अंको की गिरावट तेज हवाओं से काम होगा हरियाणा में प्रदूषण
हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा और दादरी सबसे गर्म इलाका कल की तुलना में AQI में 150 अंको की गिरावट तेज हवाओं से काम होगा हरियाणा में प्रदूषण

Satya khabar,Panchkula
Haryana Weather Update : हरियाणा में घना कोहरा लोगों के लिए आफत बनकर खड़ा हुआ है। प्रदेश में कोहरे के कारण कई स्थानों पर विजिबिलिटी 5 मीटर से भी कम है। कल की तुलना में आज AQI में सुधार दर्ज किया गया है। आज सुबह 7:30 बजे हरियाणा का औसत AQI 335 दर्ज किया गया इससे पहले यह सुबह 6:30 बजे 313 दर्ज किया गया 4:30 बजे यह 301 था। कल की तुलना में आज AQI में 150 अंको की गिरावट देखी गई है। जहां तक तापमान की बात है हरियाणा में दिन में तापमान लगभग सामान्य बना हुआ है जबकि साथ का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम है। हरियाणा के चरखी दादरी में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

हरियाणा में तापमान
प्रदेश के हिसार में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस किया गया है जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है और यह सामान्य न्यूनतम तापमान से 3.6 डिग्री ज्यादा है। हरियाणा की जींद, महेंद्रगढ़ और सोनीपत में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम दर्ज किया गया है जबकि सिरसा और भिवानी में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में अधिकतम तापमान चरखी दादरी में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। यमुनानगर में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। प्रदेश के रोहतक, जींद, मेवात, हिसार, भिवानी, गुड़गांव, पानीपत, सिरसा और सोनीपत में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।
हरियाणा में AQI…?

प्रदेश में वायु गुणवत्ता में कल की तुलना में आज कुछ सुधार दर्ज किया गया है। कल के मुकाबले आज यह करीब 150 अंक नीचे आया है। प्रदेश के रेवाड़ी, सिरसा नारनौल और पंचकूला में हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई है। रेवाड़ी में AQI 171 पंचकूला में 186 नारनौल में 190 सिरसा में 193 दर्ज किया गया। हरियाणा के कैथल में AQI 202, चरखी दादरी में 214, भिवानी और फतेहाबाद में 218, अंबाला में 228, यमुनानगर में 230, कुरुक्षेत्र में 232, हिसार में 234, मानेसर में 241, मांडी खेड़ा में 246, जींद में 264, सरसोली में 267, पानीपत में 272, कैमला में 275, धारूहेड़ा में 284, पलवल में 286 और बहादुरगढ़ में 292 दर्ज किया गया है जो गंभीर श्रेणी में आता है। प्रदेश के गुरुग्राम में AQI 311, करनाल में 313, रोहतक में 315, फरीदाबाद में 350, सोनीपत में 354 और समालखा में 366 दर्ज किया गया है जो खतरनाक श्रेणी में है। पूरे प्रदेश में समालखा में सबसे ज्यादा AQI 366 दर्ज किया गया है। जबकि रेवाड़ी में सबसे कम 171 दर्ज हुआ।
हरियाणा में कोहरा
आज रात्रि से उत्तरी हवाओं ने हरियाणा एनसीआर दिल्ली से कोहरे की परत को साफ कर दिया है। अभी कोहरा उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी उतर प्रदेश पर है। मौसम वैज्ञानिक डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद हिसार के कुछ हिस्सों में कोहरे की परत बनी हुई है। बाकी हरियाणा में कोहरा नहीं है।

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 19 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते 19 से 21 दिसंबर के बीच आंशिक बादल छाए रह सकते हैं हालांकि इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहने की उम्मीद है। 21 दिसंबर के बाद धुंध के कारण रात के तापमान में गिरावट आ सकती है जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 17 से 21 दिसंबर तक सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की उम्मीद है इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। साथ ही हवाओं की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है जिससे प्रदूषण से राहत मिलेगी।