ताजा समाचार

🚨 हरियाणा में DGP नियुक्ति की प्रक्रिया फिर से शुरू! सरकार ने UPSC को भेजा नया पैनल राज्य सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग को DGP की नियुक्ति के लिए नया पैनल भेजने का फैसला लिया है। यह कदम राज्य की पुलिस व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण है। 👮‍♂️

🚨 हरियाणा में DGP नियुक्ति की प्रक्रिया फिर से शुरू! सरकार ने UPSC को भेजा नया पैनल राज्य सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग को DGP की नियुक्ति के लिए नया पैनल भेजने का फैसला लिया है। यह कदम राज्य की पुलिस व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण है। 👮‍♂️

Satyakhabarindia

DGP appointment: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के DGP शत्रुजीत कपूर को रिलीव कर दिया है। इसके साथ ही अब प्रदेश सरकार केंद्र को दोबारा से DGP की नियुक्ति के लिए पैनल भेजेगी। प्रदेश सरकार ने दिसंबर के पहले सप्ताह में केंद्र सरकार को DGP की नियुक्ति के लिए पैनल भेजने का काम किया था लेकिन UPSC ने यह कहकर हरियाणा सरकार के पैनल को रिजेक्ट कर दिया था कि हरियाणा में DGP का पद अभी रिक्त नहीं है। उस समय शत्रुजीत कपूर छुट्टी पर थे और UPSC ने कहा था कि शत्रुजीत कपूर छुट्टी खत्म होने के बाद DGP के रूप में कार्यभार संभाल सकते हैं।

बीते सोमवार को UPSC द्वारा हरियाणा सरकार के पैनल को रिजेक्ट किए जाने के बाद इस बात की संभावना बन गई थी सरकार शत्रुजीत कपूर को DGP पद से हटाकर दूसरी जगह भेज सकती है।
प्रदेश सरकार ने बीती रात इस बात की सूचना जारी कर दी थी DGP शत्रुजीत कपूर अब हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष का कार्यभार देखेंगे। कार्यवाहक DGP ओ.पी. सिंह को अगले आदेशों तक इस पद पर बनाए रखा गया है।

 

हापुड़ में वेतन विवाद पर कर्मचारियों का हंगामा कामकाज ठप हुआ
हापुड़ में वेतन विवाद पर कर्मचारियों का हंगामा कामकाज ठप हुआ

अब हरियाणा में DGP का पद रिक्त हो गया है। ऐसे नहीं सरकार आने वाले एक-दो दिनों में एक बार फिर केंद्र सरकार को प्रदेश में DGP की नियुक्ति के लिए पैनल भेज सकती है। सरकार के सूत्रों के अनुसार पूर्व में जो पैनल भेजा गया था उसी पैनल को रिपीट किए जाने की उम्मीद है।

क्या होती है प्रक्रिया

प्रदेश सरकार पहले कुछ अधिकारियों का पैनल तैयार कर केंद्र सरकार को भेजती है। उसके बाद UPSC दो से तीन अधिकारियों के नामों का चयन कर प्रदेश सरकार को भेजती है। इसके बाद प्रदेश सरकार उनमें से किसी एक को DGP के रूप में नामित करती है। DGP के रूप में नियुक्ति सेवानिवृत्ति तक या 2 साल के लिए होती है। अगर सेवानिवृत्ति 2 साल के बाद है तो सरकार उसे सेवानिवृत्ति तक बढ़ा सकती है।

अंबाला में हाईवे पर मिले लावारिस सीसीटीवी कैमरे से मचा हड़कंप

किन-किन नाम को भेजा गया था पैनल में

प्रदेश सरकार ने 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर, 1991 बैच के एसके जैन, 1993 बैच के आलोक मित्तल, 1992 बैच के अजय सिंघल और 1993 बैच के एएस चावला के नाम UPSC को भेजे थे। कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह इसी साल 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले ही हरियाणा सरकार नए डीजीपी को नियुक्त करने की तैयारी में है। डीजीपी की दौड़ में जिन तीन अफसरों के नाम की चर्चा है, उनमें अजय सिंघल, आलोक मित्तल व एएस चावला के नाम शामिल है। वाई पूरण कुमार सुसाइड केस की वजह से शत्रुजीत कपूर इस रेस में पिछड़ गए हैं और उनके रिटायरमेंट के सिर्फ 10 महीने रहते हैं। 1991 बैच के एसके जैन का नाम पर संशय जताया जा रहा है। दरअसल 2023 में भी उनका नाम पैनल में नहीं भेजा गया था। उस दौरान उन्हें सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया था और उनके सेवा रिकॉर्ड में भी प्रतिकूल प्रविष्ठियां दर्ज हैं। ऐसे में आखिरी दौड़ में आलोक मित्तल व अजय सिंघल के बीच मुकाबला देखा जा सकता है।

पुलिस भर्ती में कमाल, सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षित वर्ग पर मिली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button