1 जनवरी को हरियाणा को मिलेगा नया डीजीपी प्रदेश सरकार ने प्रक्रिया की शुरू शत्रुजीत कपूर का नाम पहले नंबर पर
1 जनवरी को हरियाणा को मिलेगा नया डीजीपी प्रदेश सरकार ने प्रक्रिया की शुरू शत्रुजीत कपूर का नाम पहले नंबर पर

Satya Khabar,Panchkula
हरियाणा को 1 जनवरी को नए डीजीपी मिल जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए अभी से प्रयास शुरू कर दी है और इसके लिए सात आईपीएस अधिकारियों का पैनल बनाकर केंद्र सरकार को भेजने का फैसला कर लिया है। हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर छुट्टी पर है और उनके स्थान पर कार्यवाहक डीजीपी 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में सरकार दे नहीं डीजीपी की नियुक्ति के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं जिसके साथ इस बात को विराम लग गया है कि शत्रुजीत कपूर को यहां पर दोबारा नहीं लगाया जाएगा।
आईपीएस अफसर शत्रुजीत कपूर का नाम पहले नंबर पर रखा गया है। अजय सिंघल, संजीव जैन, आलोक मित्तल, एएस चावला का नाम शामिल है। इन अफसरों के अलावा एडीजीपी नवदीप सिंह विर्क और उनकी पत्नी कलाराम चंद्रन का नाम शामिल किया गया है।
हर नाम को लेकर चर्चा
डीजीपी के पैनल में तीन अफसरों के नाम आगे बताए जा रहे हैं। इनमें शत्रुजीत कपूर, नवदीप विर्क और उनकी पत्नी कलाराम चंद्रन का नाम शामिल है। सचिवालय के सूत्रों का कहना है कि ये तीनों अफसर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के करीबी हैं। हैरानी की बात यह है कि इन तीनों अफसरों के नाम आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड नोट में लिखे गए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार अजय सिंघल, संजीव जैन, आलोक मित्तल, एएस चावला के नाम पर सहमति दे सकती है। इनमें भी अजय सिंगला, आलोक मित्तल और एएस चावला के नाम की चर्चा ज्यादा है। इनमें से आलोक मित्तल और एएस चावला को उस समय डीजीपी रैंक का दर्जा देने का फैसला किया गया था जब शत्रुजीत कपूर को छुट्टी भेजे जाने का फैसला लिए जाने की उम्मीद बनी थी।
पैनल में नाम भेजने की शत्रुजीत कपूर की सबसे बड़ी वजह उनकी सीनियॉरिटी है। आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर का रिटायरमेंट अक्टूबर 2026 को है। दरअसल, डीजीपी के पैनल में हर उस आईपीएस का नाम भेजा जाता है जिसके रिटायरमेंट के छह महीने से अधिक बचा हो। चूंकि शत्रुजीत कपूर के रिटायरमेंट के अभी छह महीने से अधिक हैं, इसलिए पैनल में इनका नाम शामिल किया गया है।
आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड मामले में पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर का नाम आने के बाद उन्हें लंबी छुट्टी पर भेजा गया है, लेकिन चर्चा ये रहती है कि शत्रुजीत कपूर फिर डीजीपी के पद पर वापसी करेंगे, लेकिन पैनल भेजने की प्रक्रिया शुरू होने से अब कपूर की डीजीपी पद पर वापसी पर विराम लग सकता है। क्योंकि कपूर को डीजीपी पद पर वापसी लाना होता तो ये प्रक्रिया शुरू नहीं होती।