ताजा समाचारवायरलहरियाणा

जनता का पूरा पैसा 24 घंटे के भीतर सरकारी खातों में वापस आया : नायब सिंह सैनी

सदन को आश्वासन दिया कि इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

CM Nayab Saini : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने IDFC First Bank से जुड़े करोड़ों रुपये के लेन-देन मामले में सदन को बड़ी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की सतर्कता के चलते जनता का पूरा पैसा 24 घंटे के भीतर सरकारी खातों में वापस आ गया है। सदन में बयान देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि जिस IDFC First Bank के पैसे को लेकर चर्चा हो रही थी, वह सारा पैसा अब सरकार के पास सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार ने तत्परता दिखाते हुए महज एक दिन के भीतर यह पूरी राशि वापस मंगवाई है।
मुख्यमंत्री ने इस पूरे प्रकरण में बैंक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि शुरुआती जांच में चंडीगढ़ स्थित बैंक की शाखा के 4-5 कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह बैंक कर्मचारी हो, कोई निजी व्यक्ति हो या फिर कोई सरकारी अधिकारी जांच की आंच सब तक पहुंचेगी।”

भाजपा ने निकाली नारी शक्ति वंदन रैलियां, महिलाओं का क्या सम्मान

वित्त सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच कमेटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। हरियाणा के वित्त सचिव (Finance Secretary) इस कमेटी का नेतृत्व करेंगे। यह कमेटी न केवल इस पूरे घटनाक्रम की तह तक जाएगी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस सुझाव भी देगी।

देश में मजबूत चौकीदार बैठा है

अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

विपक्ष पर निशाना साधते हुए और जनता को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत चौकीदार बैठा है। हरियाणा के 2.80 करोड़ लोगों की मेहनत की कमाई की तरफ कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। उन्होंने अपनी क्षेत्रीय शैली में कहा— “आज हरियाणा में शासन व्यवस्था बदल गई रै और जनता की एक-एक पाई का हिसाब रखा जाता है।”

क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री

हुड्डा ने दावा किया कि हरियाणा में चुनाव के बाद करीब 14 लाख राशन कार्ड काटे गए हैं। अकेले अंबाला में 54 हजार राशन कार्ड काटे हैं। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बुढ़ापा पेंशन को 200 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये किया था, यानी साढ़े सात गुना की बढ़ोतरी की थी। भाजपा सरकार ने 11 साल में इसमें सिर्फ 2 गुना ही बढ़ोतरी की है।
एमएसपी 24 फसलों पर देने का दावा भी झूठा है, हरियाणा में इतनी फसलें नहीं होतीं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से 2000 करोड़ से ज्यादा मुनाफा कमाया गया, लेकिन क्लेम नहीं मिलते, लोग बीमा छोड़ रहे हैं। हरियाणा में तो आलम ये है कि भाजपा सरकार 80 में से 78 पद अन्य राज्य के लोगों को दे देती है। यह नाकाबिले बर्दाश्त है। कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएगी और सरकार से जवाब मांगेगी।

क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी पांच कांग्रेस विधायकों को पार्टी ने किया सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button