ताजा समाचार

8th Pay Commission लागू होते ही 18 हजार की नौकरी वाले बनेंगे 80 हज़ार के मालिक! जानिए कैसे?

Satyakhabarindia

8th Pay Commission Update : सरकारी कर्मचारियों की जिंदगी में वेतन आयोग (Pay Commission) किसी त्योहार से कम नहीं होता। आज से नहीं बल्कि 1947 के बाद से ही देश में कर्मचारियों की सैलरी तय करने के लिए सरकार वेतन आयोग बनाती आई है। अब तक सात वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू हो चुके हैं। हर आयोग ने कर्मचारियों की बेसिक सैलरी महंगाई भत्ता (DA) ग्रेच्युटी पेंशन (Pension) समेत कई लाभों में बदलाव किए हैं।

पहला वेतन आयोग 1946 में बना था और इसके बाद हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू होता आया है। 2006 में छठा और 2016 में 7वां वेतन आयोग आया। अब बारी है 8वें वेतन आयोग (8th CPC) की जिसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

HR Breaking News के अनुसार अब 8वें वेतन आयोग (8th pay commission latest update) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। 1.2 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस खबर से खासे खुश नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2026 से नया वेतन आयोग लागू हो सकता है।

इस बार सरकार (central government) नए फॉर्मूले के तहत सैलरी बढ़ाने का मन बना रही है। नए वेतन आयोग में कर्मचारियों की basic salary में 4 गुना तक का उछाल आ सकता है। इस बदलाव से कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये से बढ़कर सीधे 80000 रुपये प्रति महीना पहुंच सकती है।

भाखड़ा-ब्यास पानी बंटवारे को लेकर हाईकोर्ट का पंजाब को बड़ा झटका

फिर लगेगा Fitment Factor

फिलहाल कर्मचारियों को 55% dearness allowance (DA) मिल रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 8वें वेतन आयोग लागू होने से पहले यह 60% तक पहुंच जाएगा। इसके बाद सरकार इसे मूल वेतन में मर्ज कर सकती है।

DA के मर्ज होने के बाद सरकार नया fitment factor लागू करेगी। यही फैक्टर सैलरी में भारी उछाल लाने वाला है। माना जा रहा है कि नया फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक का हो सकता है।

यहां देखिए पूरी कैलकुलेशन

मान लीजिए किसी कर्मचारी की अभी basic salary 18000 रुपये है। अगर इसमें 60% DA मर्ज कर दिया गया तो नई सैलरी हो जाएगी ₹28800। अब इस पर अगर 2.86 का फिटमेंट फैक्टर लगाया गया तो सैलरी बनेगी करीब ₹82368 महीना।

इनेलो ने सोनीपत से एडवोकेट आंनद खत्री और पंचकुला से मनोज अग्रवाल को उतारा मैदान में

अगर सरकार 1.92 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है तो सैलरी ₹55296 बनेगी। यानी न्यूनतम सैलरी भी अब ₹53000 से ₹80000 के बीच हो सकती है।

रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा फायदा

नया वेतन आयोग सिर्फ सैलरी में बढ़ोतरी नहीं लाएगा बल्कि पेंशनर्स के लिए भी बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा। Retired employees की पेंशन में भी DA मर्ज किया जाएगा और उस पर नया फिटमेंट फैक्टर लागू किया जाएगा।

इससे उनकी monthly pension में सीधा फायदा होगा। माना जा रहा है कि जिनकी पेंशन अभी ₹20000 रुपये है वह 2026 के बाद ₹40000 के करीब पहुंच सकती है।

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

बचपन से जो चौटाला परिवार के लिए लड़ा, दुष्यंत के कारण छोड़ दी पार्टी

सरकारी सूत्रों की मानें तो अप्रैल के अंत तक 8th CPC panel का गठन हो सकता है। इसके बाद प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो जाएगा और 1 जनवरी 2026 से नया आयोग लागू हो सकता है।

हालांकि सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार अगर थोड़ी देरी भी हुई तो वेतन आयोग की सिफारिशें retrospective effect के साथ 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button