ताजा समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव: अंतिम चरण की वोटिंग आज, 3.70 करोड़ मतदाता तय करेंगे 1302 उम्मीदवारों का भाग्य

Satyakhabarindia

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान मंगलवार को हो रहा है। इस चरण में राज्य की 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला करीब 3.70 करोड़ मतदाता करेंगे। चुनाव आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य में कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, पुलिस अलर्ट मोड पर

दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके के बाद बिहार पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। पूरे राज्य में चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी मतदान ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं। वहीं, मतदान सामग्री और EVM मशीनों को मतदान केंद्रों तक भेज दिया गया है।

बंगाल चुनाव में विवाद EVM बटन ढकने के आरोप से मचा सियासी तूफान
बंगाल चुनाव में विवाद EVM बटन ढकने के आरोप से मचा सियासी तूफान

नीतीश सरकार के कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर

अंतिम चरण का मतदान नीतीश कुमार सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों के लिए निर्णायक साबित होगा। जिन जिलों में वोट डाले जा रहे हैं, उनमें पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल हैं — ये सभी नेपाल सीमा से सटे हुए सीमांचल इलाके हैं, जहां मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में हैं। ऐसे में यह चरण सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

अनुभवी नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

इस चरण में कई दिग्गज नेता मैदान में हैं। जद (यू) के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव सुपौल से लगातार आठवीं जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं, वहीं भाजपा के वरिष्ठ मंत्री प्रेम कुमार गया टाउन सीट से लगातार आठवीं बार मैदान में हैं।
इसके अलावा भाजपा की रेनू देवी (बेतिया), नीरेज कुमार सिंह बबलू (छातापुर) और जद (यू) की लेशी सिंह (धमदहा) की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव में दांव पर लगी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कटिहार सीट से लगातार पांचवीं जीत की कोशिश में हैं।

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र

छोटे दलों की परीक्षा भी होगी

अंतिम चरण का चुनाव NDA के सहयोगी दलों — हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) — के लिए भी परीक्षा की घड़ी है। हम प्रमुख जीतन राम मांझी और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है।

युवाओं की भूमिका अहम

चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में 7.69 लाख युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनमें महिलाओं की संख्या 1.75 करोड़ है। नवादा जिले की हिसुआ सीट में सबसे अधिक (3.67 लाख) मतदाता हैं, जबकि लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, त्रिवेणीगंज, सुगौली और बनमखी सीटों पर सबसे अधिक 22 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अंबाला कैंट और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन तथा गुरुग्राम के 6 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

पहले चरण में रिकॉर्ड 65% से अधिक मतदान हुआ था, और अब सभी की निगाहें इस अंतिम चरण के परिणामों पर टिकी हैं, जो बिहार की सत्ता का फैसला तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button