ताजा समाचार

दिल्ली धमाके पर दुनिया भर से संवेदनाएं, पीएम मोदी बोले – दुख की इस घड़ी में देश एकजुट है

Satyakhabarindia

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भयानक विस्फोट में 9 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर ने पूरे देश को झकझोर दिया है। घटना के बाद न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया के कई देशों ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जापान, अर्जेंटीना, ब्रिटेन, बांग्लादेश, ईरान और मालदीव जैसे देशों के शीर्ष राजनयिकों ने भारत सरकार और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

जापान और अर्जेंटीना के राजदूतों ने जताया शोक

भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने कहा, “दिल्ली विस्फोट में हुई दुखद मौतों से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
वहीं अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउसिनो ने कहा कि अर्जेंटीना की जनता और सरकार इस दुख की घड़ी में भारत के साथ हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों और सभी घायलों के साथ हैं।

11 खाप और 10 छात्र नेताओं की कमेटी करेगी आंदोलन का फैसला

ब्रिटेन और मालदीव ने जताई एकजुटता

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने एक ट्रैवेल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि उनकी संवेदनाएं दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।
वहीं मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली के लाल किले में हुए विस्फोट में जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ है। मालदीव इस कठिन समय में भारत की सरकार और जनता के साथ खड़ा है।”

बांग्लादेश और ईरान ने भी जताई संवेदना

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह ने कहा कि इस दुखद घड़ी में बांग्लादेश भारत के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं उन सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं, जिनमें उनके परिवार भी शामिल हैं।
वहीं ईरान के दूतावास ने एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा, “दिल्ली में हुए कार विस्फोट में कई भारतीय नागरिकों की मौत और घायल होने की खबर से गहरा दुख हुआ है। हम भारत की सरकार और जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी : अर्जुन चौटाला

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “दिल्ली विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारियों द्वारा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।”

अमित शाह ने कहा – सभी एंगल से हो रही जांच

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच सभी संभावित एंगल से की जा रही है। शाह ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए।

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी

फिलहाल एनआईए, एनएसजी और दिल्ली पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं और राजधानी में सुरक्षा के मद्देनज़र हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button