ताजा समाचारवायरलहरियाणा

बुजुर्गों के बुढ़ापे का सहारा छीन रही है भाजपा सरकार: हुड्डा

कांग्रेस ने बुढ़ापा पेंशन में की थी 5 गुना बढ़ोत्तरी, बीजेपी ने की सिर्फ 2 गुना

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

Bhupender Singh Hooda : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार द्वारा बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। हुड्डा ने कहा कि तीसरी बार सत्ता मिलने का नशा भाजपा के सिर इस कदर चढ़ गया है कि वह धड़ल्ले से लाखों गरीबों के राशन कार्ड और बुजुर्गों की पेंशन काट रही है। अकेले अंबाला जिले में करीब 54,000 परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड और पेंशन काटे जा चुके हैं। यह बयान हुड्डा ने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट लिए और अब 14 लाख से अधिक राशन कार्ड काट दिए हैं, जो देश में सर्वाधिक है। इसी तरह हजारों-लाखों बुजुर्गों की पेंशन पर भी कैंची चलाई जा रही है। हुड्डा ने कहा कि एक तरफ बुजुर्ग अपनी पेंशन दोबारा बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में जाकर बार-बार गुहार लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अहंकार से चूर सरकार दावा कर रही है कि किसी बुजुर्ग की पेंशन नहीं काटी गई। यह लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बुढ़ापा पेंशन को 300 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये किया था, यानी 5 गुना (400%) की बढ़ोतरी की थी। वहीं भाजपा सरकार ने 11 साल में इसमें सिर्फ 2 गुना (100%) ही बढ़ोतरी की है। जबकि महंगाई तीन-चार गुना बढ़ चुकी है। इतना ही नहीं, कांग्रेस कार्यकाल में बुजुर्गों की आय निर्धारित करने के लिए फैमिली आईडी जैसे सिस्टम का कोई अड़ंगा नहीं लगाया जाता था, कांग्रेस पार्टी बुढ़ापा पेंशन को बुजुर्गों के सम्मान से जोड़कर बुढ़ापा सम्मान भत्ता देती थी, लेकिन अब सम्मान भत्ते को सरकार की मेहरबानी बना दिया गया है फैमिली आईडी का पूरा नियंत्रण सरकार के हाथ में है। तो रातों-रात किसी की भी आय में बढ़ोतरी दिखाकर बुजुर्गों की पेंशन काट देती है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसान से लेकर कर्मचारी, गरीब मजदूर से लेकर गृहिणी, दलित-पिछड़े से लेकर अगड़े, स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के साथ अन्याय किया है। चुनाव से पहले इस सरकार ने लाखों लोगों के राशन कार्ड बनवाए और उनके वोट लिए। लेकिन चुनाव जीतते ही आंख मूंदकर गरीब परिवारों के भी राशन कार्ड व पेंशन काटने का काम शुरू कर दिया। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को आगामी बजट सत्र में पुरजोर तरीके से उठाएगी और किसी भी हाल में इस सरकार को बुजुर्गों का सहारा छीनने नहीं देगी। क्योंकि बुढ़ापा पेंशन उनके लिए सम्मान राशि है, न कि कोई आय का स्रोत।

महिला आरक्षण को लेकर हरियाणा की राजनीति पूरी तरह से गर्म

#BJP #ElderlySupport #Hooda #ElderlyRights #SocialJustice #GovernmentAccountability #SeniorCitizens #WelfareProvisions #IndianPolitics #ElderlyNeglect #SupportForElders #PoliticalDiscussion #YouthForElders #SocialWelfare #AdvocateForChange #GovernmentPolicies #BJPWatch #ElderlyVoices #CivicEngagement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button